भोपाल। आखिरकार मप्र भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की। लिस्ट में कुल 25 पदाधिकारियों के नाम हैं। इसमें नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा की गई है। इसके अलावा चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम भी घोषित किए गए है।
टीम हेमंत में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी बने प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को दोबारा मौका दिया गया है। अग्रवाल को विधानसभा चुनाव से पहले लोकेंद्र पाराशर को हटाकर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उपाध्यक्ष पद से नवाजे जाने वालों में रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, मनीषा सिंह, नदिंता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुदलाल जाटव शामिल है।
राहुल कोठारी को बनाया गया महामंत्री
वहीं, चार महामंत्री में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे, के नाम शामिल है। वहीं, 9 मंत्री में रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजौ मालवीय, बबीता परमार का नाम शामिल है। जबकि कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन और मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को दोबारा बनाया गया है।
जयपाल सिंह चावड़ा किसान मोर्चा के अध्यक्ष
हेमंत खंडेवाल ने चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की है। इसमें किसान मोर्चा का अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, एससी मोर्चा का अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा का अध्यक्ष पंकज टेकाम और पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष पवन पाटीदार को बनाया गया है।