30.1 C
Bhopal

बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो पर गिरिराज सिंह की चेतावनी, श्राहुल गांधी को भुगतने होंगे परिणाम

प्रमुख खबरे

बेगूसराय। बिहार कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया में एक एआई वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पीएम मोदी और उनकी मां दिख रही हैं। कांग्रेस के इस वीडियो पर सियासी घमासान मच गया है। वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं ने गुस्सा फिर भडड़ गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। यहीं नहीं उन्होंने राहुल को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दे डाली।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, मैं तो इतना ही कहूंगा कि राहुल गांधी बहुत नीचे गिर गए हैं। जैसे उन्हें अपनी मां का ख्याल नहीं है, वैसे ही वह किसी और की मां का सम्मान कैसे कर सकते हैं? प्रधानमंत्री के खिलाफ एआई वीडियो बनाने के मामले में उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह के लोगों को सामाजिक और कानूनी रूप से सजा मिलनी चाहिए। पहले उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अब उनके खिलाफ एआई वीडियो बना रहे हैं। क्या वह इस वीडियो के जरिए यह बताना चाहते हैं कि वह फ्रॉड और दुराचारी हैं? मैं इसे दुर्भाग्यपूर्ण रवैया मानता हूं और इसके परिणाम वह जरूर भुगतेंगे।

केन्द्रीय मंत्री ने लालू पर भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, लालू प्रसाद यादव के मन की मुराद पूरी होने वाली नहीं है। जिस तरह से धृतराष्ट्र की मुराद पूरी नहीं हुई, उसी तरह से लालू यादव के अरमान भी आंसूओं में बह जाएंगे। उन्होंने बिहार को गड्ढे में डाला है, जबकि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को सजाया है।

विपक्ष-कांग्रेस में ऐसे संस्कार नहींः भाजपा विधायक
इससे पहले, भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, हम सभी के लिए माता-पिता आदर्श स्वरूप हैं। वहीं, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से जुड़े एआई वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। शायद विपक्ष और कांग्रेस में ऐसे संस्कार नहीं हैं, लेकिन हमारे पास हैं। मुझे लगता है कि इस पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं होना चाहिए। सामान्य नागरिक की तरह अगर प्रधानमंत्री की मां लाइन में खड़ी होती हैं तो यह गौरवपूर्ण बात है। मैं इतना ही कहूंगा कि यह वीडियो देश की सभी माताओं का अपमान है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे