24.1 C
Bhopal

लाड़ली बहना को जारी हुई 26 वीं किश्त, सिंगल क्लिक से ट्रांसफर हुए 1543 करोड़

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के ग्राम पंचायत नलवा से 12 जुलाई, शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी की।

शनिवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव नलवा ग्राम पंचायत पहुंचे। जहां से 26वीं किस्त के रूप में राज्य की 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में कुल 1543 करोड़ 16 लाख रुपए ट्रांसफर किए। योजना के तहत इस 1250 रुपए की किस्त जारी की गई हैं।

नवबंर से हर माह ट्रांसफर करेंगे ₹1500

मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से लाड़ली बहनों के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया ! प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को नवबंर से हर महीने 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि भाई दूज के बाद जारी की जाएगी।मध्य प्रदेश रोजगार समाचार

धीरे-धीरे ₹3000 तक पहुंचाएंगे राशि

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं प्रतिबद्ध हूं, लाडली बहनों को प्रतिमाह दी जाने वाली राशि को धीरे-धीरे करके ₹3000 तक पहुंचाएंगे। आज बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित की गई। रक्षाबंधन के पहले ₹250 रुपए की अतिरिक्त राशि के साथ ₹1500 बहनों के खाते में अंतरित करेंगे। भाई दूज के बाद नवंबर के महीने से हर महीने ₹1500 की राशि बहनों के खाते में डालने का संकल्प पूरा होगा।

रक्षा बंधन पर दिए जाएंगे ₹250

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अगले महीने रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर शगुन के रूप में बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त बढ़ाकर दिए जाएंगे। इस योजना में पात्र महिला के खाते में हर महीने 1250 रुपए ट्रांसफर किए जा रहे हैं, लेकिन 9 अगस्त, 2025 को रक्षा बंधन पर बहनों के खातों में कुल 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

16 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ बहनों के खातों में 25वीं किस्त ट्रांसफर की गई थी। सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों को कुल 1551.44 करोड़ रुपए बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे