23.1 C
Bhopal

15 लाख छात्रों को मोहन सरकार देगी साईकिल

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने विद्यार्थियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें बड़ी संख्या में नि:शुल्क साइकिल दी जा रही है। इसके दिशा-निर्देश जारी करने के बाद अब इसके कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी गई है।

इसमें कक्षा छठवीं और नवीं के विद्यार्थियों को साइकिल दी जाएगी। अब इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स के माध्यम से जानकारी साझा की है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि-10 जुलाई को प्रदेश में 15 लाख से अधिक स्कूली विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आने वाले दो वर्षों में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 50 तक पहुंचाई जाए। गुदड़ी के लाल अब देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

वहीं, पोस्टर के अंदर लिखा हुआ है, शिक्षा की राह होगी साइकिल के संग आसान, कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को दी जाएगी नि:शुल्क साइकिल। 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगी नई ऊर्जा, नई रफ्तार, समानता और सुविधा की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे