32.7 C
Bhopal

अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत, 6 से ज्यादा घायल

प्रमुख खबरे

अमरोहा के रजबपुर इलाके में स्थित पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार महिला श्रमिकों की मौत हो गई। छह से अधिक घायलों को अस्पताल भेजा गया है। डीएम ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव के जंगल में स्थित पटाखा फैक्टरी में सोमवार को अचानक तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्टरी की टीनशेड पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव में मदद की। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव बुरी तरह से झुलस गए हैं। कुछ के चीत्थड़े उड़ गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है।

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जा रही है। समिति को सभी पहलुओं की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। फैक्टरी मालिक के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

डीएम ने बताया कि मौके पर चार महिलाओं की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। फैक्टरी मालिक के लाइसेंस की जांच करवाई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार फैक्टरी हापुड़ निवासी व्यक्ति की बताई जा रही है।

धमाका इतना तेज था कि फैक्टरी धराशायी हो गई। टीनशेड के टुकड़े कई मीटर दूर जाकर गिरे। मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। घायलों को तुरंत अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल पुलिस, फॉरेंसिक टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। मौके से विस्फोटकों के अवशेष एकत्र किए जा रहे हैं। फैक्टरी में काम करने वालों की सूची तैयार की जा रही है ताकि मृतकों और घायलों की शिनाख्त हो सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे