34.3 C
Bhopal

प्रशिक्षण वर्ग का आगाज: हिल स्टेशन में शाह ने ली माननीयों की क्लास, मंत्रियों को गलत बयानबाजी से बचने दी नसीहत

प्रमुख खबरे

पचमढ़ी। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में शनिवार से भाजपा विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का आगाज हो गया है। जो 16 जून चलेगा। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया और भाजपा के मानननीयों को संबोधित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, और भूपेंद्र यादव पचमढ़ी पहुंचे।

प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने भाजपा सांसदों-विधायकों की क्लास ली। उन्होंने नेताओं की करीब एक घंटे तक क्लास ली। साथ ही शाह ने मंत्रियों को गलत बयानबाजी से बचने की नसीहत ही है। उन्होंने कहा कि गलती हो जाती है इसकी पुनरावृति नहीं होनी चाहिए। शाह ने नेताओं को सतर्कता और आत्मनियंत्रण बनाए रखने की सलाह दी। इस दौरान शाह ने अपने संबोधन में जनसंघ से लेकर भाजपा तक की लंबी विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और सिद्धांतों पर विस्तार से बात की।

सांसदों-विधायकों ने किया पौधरोपण
इससे पहले पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुगार्दास उईके, सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है।

दिन चलेगा प्रशिक्षण
बता दें कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी विधायक, सांसदों और राज्य सरकार के मंत्रियों को अलग-अलग सत्रों में पब्लिक डीलिंग, मोबाइल मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट से लेकर पार्टी की रीति-नीति और यात्रा की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान विधायक, सांसद और मंत्री पचमढ़ी में ठहरेंगे और सुबह से शाम तक अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण लेंगे। शिविर में पार्टी के शीर्ष नेता और केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे