22.4 C
Bhopal

सुप्रीम और हाईकोर्ट के जजों के लिए इंदौर में बनेगा गेस्ट हाऊस

प्रमुख खबरे

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इंदौर में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के लिए गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेसीडेन्सी कोठी परिसर इंदौर में गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी, न्यायमूर्ति एस.सी.शर्मा, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत, उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं निर्माण समिति के चेयरमैन संजीव सचदेवा मौजूद रहे।

शिलान्यास समारोह में उच्च न्यायालय के एडमिनिस्ट्रेटिव जज  विवेक रुसिया,उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल  धर्मेन्द्र सिंह, न्यायामूर्ति आनंद पाठक सहित उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति एवं एडवोकेट विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस मौके पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम टेटवाल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक  मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला,  गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे