24.6 C
Bhopal

आदि उत्सव में शामिल हुए सीएम : गौंड राजाओं के स्मारकों-किलों का विकास करने किया ऐलान, आदिवासियों के साथ किया नृत्य भी

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मंडला के रामनगर में दो दिवसीय आदि उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने आदिवासियों के नृत्य किया और ढोल भी बजाए। उन्होंने हृदय शाह द्वारा बनाये गए मोती महल का अवलोकन किया और लोक कला प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने 61 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। आदि उत्सव कार्यक्रम में मप्र के अलावा छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के मंत्री, विधायक और सांसद भी शामिल हुए।

आदि उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आजादी के लिए आन, बान और शान से लड़ने वाले राजा हृदय शाह, राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा और टंट्या मामा ने महान कार्य किया है, जो जल जमीन, जंगल और जमीर की रक्षा के लिए आगे आये हैं। हमारे प्रदेश और देश के जनजातीय महापुरुषों ने हमें गौरवान्वित किया है। हमें गर्व है जनजातीय महापुरुषों के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में खरगोन में क्रांति सूर्य टंट्या मामा विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है।

मंच से कलेक्टर को दिए आदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय समुदाय के गौंड राजाओं के बने स्मारकों व किलों के विकास कार्य कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रामनगर और मंडला में राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, मोतीमहल, रानी महल को भी विकास कार्यों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने मंच से कलेक्टर सोमेश मिश्रा को रामनगर स्थित मढ़िया के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें करीब 5 हजार नागरिकों की बैठक व्यवस्था के लिए सभागार, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था आदि के प्रस्ताव शामिल होंगे।

आदि उत्सव में हुआ जनजातीय कन्याओं का विवाह आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए कहा कि वकील, डॉक्टर और इंजीनियर जो चाहे बनाइये। बच्चों के कॉलेजों की फीस शासन द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी कोचिंग दिलायी जाएगी। आदि उत्सव में 600 कन्याओं का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत विवाह हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सभी नव-विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत कन्याओं को मिलने वाली 49 हजार रुपये की राशि के चेक भी प्रदान किये।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे