28.3 C
Bhopal

केंद्र ने दी मप्र को बड़ी सौगात, एनएच-34 के लिए 531 करोड़ से ज्यादा मंजूर

प्रमुख खबरे

केंद्र सरकार से मध्य प्रदेश को एक और बड़ी सौगात मिली है। एनएच-34 के उन्नय की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की तरफ से 531.84 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

मध्य प्रदेश के लिए यह बहुमूल्य सौगात है, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। इस परियोजना के पूर्ण हो जाने से क्षेत्र में आर्थिक प्रगति के भी नए द्वार खुलेंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के उन्नयन की स्वीकृति और अन्य विकास कार्यों की सौगात प्रदान करने पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार माना। उन्होंने कहा है कि राज्य में विकास की गति को और अधिक बढ़ाने के लिए रोड और हाईवे का विशाल नेटवर्क आकार ले रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। साथ ही आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना मध्यप्रदेश की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।

63.50 किमी सड़क डबल लेन में अपग्रेड होगी

केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के शाहगढ़-बक्सवाहा-नरसिंहगढ़-दमोह से 63.50 किमी लंबाई के खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन में अपग्रेड करने के लिए 531.84 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। इससे उस इलाके की तकदीर बदल जाएगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 उत्तराखंड के गंगोत्री धाम को मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर) पर लखनादौन से जोड़ता है। इन उन्नयन कार्यों में शाहगढ़-दमोह खंड के उन्नयन में 5 प्रमुख पुल, बक्सवाहा, भटेरा, नरसिंहगढ़ और पिपरिया चंपत में 4 बायपास और दमोह के निर्मित क्षेत्रों में सर्विस/स्लिप रोड (दोनों तरफ 1.3 किलोमीटर) शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे