24.6 C
Bhopal

गुजरात के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मप्र के 21 मजदूर कालकवलित, सीएम मोहन ने जताया दुख, पीड़ितों को दिया मदद का आश्वासन

प्रमुख खबरे

भोपाल। गुजरात के बनासकांठा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां के डीसा में पाटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह सभी हरदा जिले के हंडिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस र्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से मध्यप्रदेश के श्रमिकों की असामयिक मृत्यु तथा गंभीर घायल होने का दुखद समाचार अत्यंत दयविदारक है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रदेश सरकार घायल श्रमिकों व मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्घटना के संबंध में गुजरात सरकार के साथ सतत संपर्क किया जा रहा है। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर मिले
गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दावा किया जा रहा है कि बॉयलर मे आग लगने की वजह से यह ब्लास्ट हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। यहीं नहीं विस्फोट की वजह से फैक्ट्री के कुछ हिस्से भी ढह गए। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में 5 से 6 घंटे लगे। हादसे के शिकार सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के रहने वाले हैं। फैक्ट्री से मिली जानकारी के मुताबिक सभी 2 दिन पहले ही मजदूरी के लिए यहां आए थे और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे