22.3 C
Bhopal

जल देवता के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन, चेटी चंड पर्व पर आयोजित रैली को ध्वजा फहराकर किया रवाना

प्रमुख खबरे

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। सीएम ने सिंधी समाज के प्रमुख त्योहार चेटी चंड पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए और सिंधी समाज को चेटी चंड महापर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में ध्वजा फहराकर ने चेटी चंड पर्व पर आयोजित सामाजिक रैली की भी शुरूआत की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि चेटी चंड सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वे जल देवता के रूप में पूजे जाते हैं।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि चेटी चंड का यह पावन पर्व भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उज्जैन नगरी भगवान श्रीमहाकाल और श्रीकृष्ण की नगरी है, यह कला की नगरी, उत्कर्ष की नगरी है, आध्यात्म का केंद्र है, सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में विक्रमोत्सव के अवसर पर सभी को चेटी चंड पर्व और चैत्र प्रतिपदा की मंगलकामनाएं। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के मूल्य सिखाता है। भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद देश-प्रदेश पर बना रहे और हमारा प्रदेश विकास, भाईचारे और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुए।

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में कर रहे विकसित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम पशुपालक कृषक भाइयों के लिए दूध उत्पादन में वृद्धि करने पर बोनस प्रदान कर रहे है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में ‘श्रीकृष्ण पाथेय न्यास’ अंतर्गत विकसित कर रहे है। कार्यक्रम में विधायक सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक, अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।

यह बोले सांसद फिरोजिया
सांसद अनिल फिरोजिया ने चैत्र प्रतिपदा नववर्ष और चेटी चंड पर्व की मंगलकामनाएं दी। अभिनेता गोविंदा ने कहा कि भगवान बाबा श्रीमहाकाल और भगवान झूलेलाल सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि देकर सबका कष्ट हरे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विकास और अध्यात्म को साथ लेकर कार्य करने के लिए मंगलकामनाएं दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे