27.6 C
Bhopal

प्रमोट किए गए इंस्पेक्टर के प्रमोशन रद्द

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश शासन ने एक आदेश जारी कर उन पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन को रद्द कर दिया है जिन्हें इंस्पेक्टर्स पद से उच्च प्रभार देते हुए उप पुलिस अधीक्षक यानि डीएसपी बनाया गया था, पुलिस मुख्यालय भोपाल ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश शासन प्रदेश के पुलिस विभाग में उच्च प्रभार सौंपकर अधिकारियों को पदोन्नति के अवसर प्रदान कर रहा है, इसके लिए शासन ने बाकायदा एक नीति बनाई है जिसके नियमों के आधार पर पुलिस कर्मचरियों और अधिकारियों को उनके पद से एक पद ऊपर का प्रभार सौंपा जा रहा है।

इंस्पेक्टर से बनाये गए थे डीएसपी

शासन ने पिछले दिनों आदेश जारी कर पुलिस इंस्पेक्टर्स को उच्च प्रभार सौंपते हुए उन्हें उप पुलिस अधीक्षक यानि डीएसपी बनाया था लेकिन अब पुलिस मुख्यालय भोपाल ने इस आदेश को रद्द कर दिया है और प्रमोट किये गए अधिकारियों को उनके मूल पद पर वापस भेज दिया है।

इन अधिकारियों को किया रिवर्ट

पुलिस मुख्यालय ने जो आदेश जारी किया है उसमें तहजीब काजी निरीक्षक देवास, रितेश साहू इंस्पेक्टर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय जबलपुर जोन, गोपाल परमार निरीक्षक अलीराजपुर, भुर सिंह चौहान रक्षित निरीक्षक विदिशा और खिलावन सिंह कंवर रक्षित निरीक्षक पन्ना के नाम शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे