36.8 C
Bhopal

नागपुर हिंसा: फडणवीस की दो टूक, पुलिस को निशाना बनाने वाले उपद्रवियों को भुगतने होंगे परिणाम, इन्हीं से करेंगे नुकसान की भरपाई

प्रमुख खबरे

मुंबई। शंभाजी नगर में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन के बाद नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर दो टूक शब्दों में कह दिया है कि ‘भड़काऊ पोस्ट करने वाले भी आरोपी, नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। मीडिया को संबोधित करते हुए फडणवीस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दंगाइयों की पहचान की जा रही है और अब तक 109 दंगाइयों को पकड़ा जा चुका है. इनमें से 18 नाबालिग हैं, उन पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इस दौरान फडणवीस ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह की वजह से हालात बिगड़े। हमने दंगाइयों की पहचान कर ली है। हम नुकसान की भरपाई उनसे ही करेंगे। जिन लोगों ने भी पुलिस को निशाना बनाया, उन उपद्रवपियों को अब परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसी पोस्ट करने वाले भी आरोपी ही माने जाएंगे। अब तक हम कई ऐसे पोस्ट हटा चुके हैं। हम दोषियों को नहीं बख्शेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हिंसा और आगजनी में जिन लोगों की संपत्तियों को नुकसान हुआ है, उन्हें आने वाले तीन से चार दिन मे मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही इंटरनेट से पाबंदी हटाने पर विचार किया जा रहा है।

हिंसा में विदेश एंगल था या नहीं, यह कहना होगी जल्दबादी
वहीं फडणवीस ने कहा कि नागपुर हिंसा में कोई विदेशी या बांग्लादेशी एंगल था या नहीं? यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। जांच जारी है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कांस्टेबलों पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने यह भी कहा कि छेड़छाड़ की खबरें सच नहीं हैं। फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हाल ही में हुई हिंसा के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागपुर यात्रा प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नागपुर हिंसा को खुफिया एजेंसियों की विफलता कहना गलत है। इसमें कोई भी राजनीतिक एंगल नहीं है।

पुलिस अधिकारियों के साथ नागपुर में हुई घटना की समीक्षा
फडणवीस ने कहा, ‘आज मैंने पुलिस अधिकारियों के साथ नागपुर में हुई घटना की समीक्षा की। इस दौरान पूरे घटनाक्रम की समीक्षा हुई और अब तक की गई कार्रवाई की भी विस्तार से समीक्षा की गई। औरंगजेब की कब्र की प्रतिकृति को सुबह जला दिया गया था। इस पर एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन इस पर कुरान की आयत लिखी होने की अफवाह फैलने के बाद लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने पथराव और आगजनी की। पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दंगा करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अब तक 12 नाबालिगों समेत 104 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और लोगों को गिरफ्तार करेगी। जो लोग दंगे में शामिल हैं या दंगाइयों की मदद कर रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी सह-आरोपी बनाया जाएगा। अब तक 68 सोशल मीडिया पोस्ट की पहचान कर उन्हें हटाया गया है।’

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे