22.1 C
Bhopal

महाकाल लोक की तरह जगमगाएगा ओंकारेश्वर धाम, सीएम का ऐलान- जहां-जहां चरण पड़े श्रीकृष्ण के, वह सभी स्थान तीर्थ के रूप में लेंगे आकार

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को तीर्थ धाम ओंकारेश्वर पहुंचे। जहां वह अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण मां नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह यात्रा मां नर्मदा, धर्म, धरा, धेनु, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के लिए पूर्ण समर्पित थी। सीएम ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर मां नर्मदा का मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। सीएम ने घोषणा की कि श्री महाकाल लोक की तरह ओंकारेश्वर लोक का भी विकास कराया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल,विधायकनारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, महापौर अमृता यादव भी मौजूद थीं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि यत पिण्डे तत ब्रह्माण्डे जो-जो इस ब्रह्माण्ड में है वही सब हमारे शरीर में भी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह परमात्मा हमारे अंदर विद्यमान है, उसी तरह जल माँ नर्मदा में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण मां नर्मदा सेवा यात्रा का समापन हुआ है। यह एक अद्भुत यात्रा थी। उन्होंने श्री दादा गुरुजी को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हम इस मृत्यु लोक में अकेले आते हैं और अकेले ही जाते हैं। इस लोक में हमारे कर्म ही होते हैं जो हमें विभिन्न लक्ष्यों तक पहुंचाते हैं। सब अपने कर्मों के अनुसार पुण्य अर्जित करते हैं। इसलिए हम सबको सत्कर्म करने का प्रण लेना चाहिए।

महाकाल लोक की तरह ओंकारेश्वर लोक का होगा विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी-2028 में सिंहस्थ को भव्य बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण से मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। इसी तरह ओंकारेश्वर लोक का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर धाम भी आने वाले समय में जगमगाएगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं जुटाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जहां लीलाएं की और जहां उनके चरण पड़े, उन सभी देवस्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी धार्मिक नगरों को शराब मुक्त करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में निरंतर कार्य चल रहा है।

सीएम ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर किया जलाभिषेक
सीएम ने अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी के साथ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उन्होंने बाबा ओंकारेश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास और कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुल से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पैदल पहुंचे। सीएम को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट के ट्रस्टी राव देवेंद्र सिंह चौहान, सहायक सीईओ अशोक महाजन सहित अन्य ट्रस्टी गण ने प्रतीक स्वरूप बाबा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का चित्र भेंट किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे