24.1 C
Bhopal

बागेश्वर धाम के तीखे प्रहार से तिलमिलाई आरजेडी, कर डाली इनसे तुलना भी

प्रमुख खबरे

पटना। बागेश्वर के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बिहार के गोपाल में 5 दिवसीय हनुमंत कथा कर रहे है। कथा का आज दूसरा दिन है। पहले दिन कथा के दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि हमें बिहार आने से रोकने की बहुत कोशिश की गई। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में कुछ लोग हमें गाली दे रहे है तो मै उनको बता दूं कि आप जितना गाली दीजिएगा मैं उतना ही बिहार में कथा करते रहूंगा। इस दौरान उन्होंने कई और भी बातें कही थीं। उनके इस बयान को लेकर लालू यादव की पार्टी आरजेडी भड़क गई है। इतना ही नहीं, आरजेडी ने उनकी तुलना राम रहीम और आसाराम बापू से भी कर दी है।

आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को जेल में डाल देना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री संविधान विरोधी बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने की इजाजत क्या हमारा संविधान देता है। यह राम रहीम और आसाराम वाली कैटेगरी के बाबा हैं। इनकी अंदरूनी जांच होगी तो पता चल जाएगा।

पढ़े क्या कहा था बागेश्वर धाम ने
बता दें कि बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के दौरान कहा था कि हमें बिहार आने से रोकने की कोशिश की गई। लोग हमें गाली भी दे रहे हैं। लेकिन हम किसी पार्टी के प्रचारक नहीं हैं, बल्कि हम हिंदुत्व के प्रचारक हैं। जब तक हमारे प्राण रहेंगे, हम हिंदुओं के लिए जिएंगे और हिंदुओं के लिए मरेंगे। हम इस देश के हिंदुओं को जगाने के लिए आए हैं। हम भारत को बंटने नहीं देंगे। हम हिंदुओं को घटने नहीं देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी भी देश से मुसलमानों को निकाला जाएगा तो इस दुनिया में 65 मुसलमान देश हैं, जो उनका स्वागत कर लेंगे, लेकिन फिजी, सूरीनाम, पाकिस्तान, भारत, नेपाल और मॉरीशस से अगर हिंदुओं को निकाल दिया जाएगा तो फिर हिंदू कहां जाएगा? धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमको बिहार आने से जितना रोका जाएगा, हम उतना आकर और कथा करेंगे। मुझे यहां आने से रोका जाएगा तो मैं यहां मकान बना लूंगा। अगर हमें रोकोगे और हम मर जाएंगे तो हम फिर बिहार में ही जन्म ले लेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे