24.2 C
Bhopal

शिवराज के बेटे कार्तिकेय कल अमानत के साथ लेंगे 7 फेरे, शाही शादी की साक्षी बनेंगी दिग्गज हस्तियां, परिवार लेकर जोधपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री

प्रमुख खबरे

जोधपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े कार्तिकेय सिंह चौहान गुरुवार यानि 6 मार्च को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। कार्तिकेय बिजनेसमैन अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ फेरे लेंगे। विवाह समारोह जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस होगा। इस शाही शादी के लिए मेहमानों का जोधपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय और करीब तीन दर्जन परिवारजनों के साथ जोधपुर पहुंच गए हैं। बता दें कि इस विवाह समारोह में राजनीति और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

शाही शादी में मेहमानों को राजस्थानी जायके का स्वाद मिलेगा। मेन्यू में मारवाड़ी केर सांगरी की सब्जी, गुलाब जामुन की सब्जी और जोधपुर का फेमस मिर्ची बड़ा खास तौर पर शामिल किया गया है। शिवराज सिंह की ओर से 125 लोग इस शादी में शामिल होंगे। आज शाम उम्मेद भवन पैलेस में मेहमानों के लिए वेलकम डिनर का आयोजन किया जाएगा। बुधवार शाम को संगीत की रंगारंग महफिल सजेगी, और 6 मार्च को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ कार्तिकेय और अमानत शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कार्तिकेय और अमानत की सगाई पिछले साल हुई थी। जोधपुर पहुंचने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मेरे लिए बहू अमानत बेटी बनकर आ रही है। मैं हमेशा बेटियों के लिए कुछ न कुछ करता रहा हूं। बेटियां दुनिया की सबसे अनमोल देन हैं। वहीं कार्तिकेय ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी में नए जीवन की शुरूआत करने की खुशी है। शादी की तैयारियों का सारा जिम्मा परिवार ने संभाला है।

दो परिवारों का मिलन
कार्तिकेय की होने वाली पत्नी अमानत बंसल, लिबर्टी शूज के कार्यकारी निदेशक अनुपम बंसल की बेटी हैं। यह शादी न केवल दो परिवारों, बल्कि परंपरा और आधुनिकता के संगम का भी प्रतीक होगी। मेहमानों की सूची में शामिल राजनीति और उद्योग जगत की हस्तियां इस आयोजन को और भी चर्चित बना रही हैं। जोधपुर में अगले दो दिन तक उत्सव का माहौल रहेगा, और सभी की नजर इस शाही शादी पर टिकी रहेगी।

शाही आयोजनों का गढ़ बना उम्मेद भवन
पता हो कि जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस बड़े और भव्य आयोजनों के लिए लोगों की पहली पसंद बन चुका है। इस महल में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों की शादियां हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी यहीं संपन्न हुई थी। इसके अलावा, हॉलीवुड स्टार लीज हर्ले और अरुण नैय्यर का विवाह भी इसी महल में हुआ था। 2013 में नीता अंबानी का जन्मदिन दो दिनों तक चले भव्य आयोजन के साथ यहां मनाया गया था, जिसमें देश-दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। हाल ही में गौतम अदानी के भाई का जन्मदिन भी यहीं आयोजित हुआ। उम्मेद भवन की शाही ठाठ और ऐतिहासिक महत्व इसे खास बनाते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे