24.6 C
Bhopal

आपदा ने कांग्रेस को भी छोड़ा पीछे, मोदी बोले- दिल्ली की जनता जान गई है इनका खेल, हार के डर से हर दिन कर रहे नई घोषणाएं

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी को आपदा करार देते हुए जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि दिल्ली आपदा वालों की पोल-पट्टी अब किसी सी छुपी नहीं है। दिल्ली के लोगों के साथ आप ने बहुत विश्वासघात किया है। दिल्ली की जनता आपदा का का खेल जान गई है। उनकी पोल खुल गई है। भाजपा की जीत पक्की करने के लिए दिल्ली की जनता निकल पड़ी है। भाजपा की जीत देखकर ये आपदा वाले इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज नई घोषणा लेकर आ जाते हैं।

पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि हार के डर से आपदा वाले रोज-रोज नई-नई घोषणा करते हैं। वे नारे लगाते हुए कहते हैं कि फिर आएंगे, फिर आएंगे, लेकिन जनता कहती है कि फिर खाएंगे, फिर खाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आपदा ने तो कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस को सात साल लगे थे, लेकिन इन्होंने 7 महीने में ही ये दुनिया का पहला ऐसा आपदा मॉडल है, जो हवा में घोषणा करता है, जिसका बाद में कोई पता नहीं चलता है। पीएम मोदी ने कहा कि ये आजकल सब जगह बोलते हैं कि ये फिर आएंगे-आएंगे और आॅडिएंस का जबाव आता है, फिर खाएंगे-खाएंगे।

जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको पूजता है मोदी
मोदी ने कहा कि आप भी जानते हैं कि जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। बीते 10 वर्षों में गरीब से गरीब को भी पक्का घर,मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं पहली बार मिली। झुग्गी में रहने वाले साथियों को भाजपा सरकार बड़ी संख्या में पक्के घर दे रही है। आप टीम लीडर हैं, मेहनती हैं तो जरूर लोगों से बातचीत होती होगी। क्या अनुभव रहा।

आपदा ने दिल्ली में नहीं लागू होने दी आयुष्मान योजना
आपदा ने दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दिया, क्योंकि इन्हें दिल्ली वालों की परवाह नहीं है। ये आप-दा पीएम मोदी ने कहा कि आॅटो वालों को जो सुविधाएं मिलेंगी वो सभी ई-रिक्शा वालों को भी मिलेगी। झुग्गी के बदले मकान देने को लेकर एक कार्यकर्ता ने कहा कि झुग्गियों में रहने वाले लोग बहुत खुश हैं, क्योंकि उन्हें अब रहने के लिए घर मिला है। वरना आपदा की सरकार ने तो सिर्फ शराब बांटकर लोगों के घरों को उजाड़ने पर काम किया है।

भाजपा की विचारधारा में नेशन फर्स्ट
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा में नेशन फर्स्ट है। हमने इसी को मूल में रखकर राष्ट्र के लिए काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनते ही कैग की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश किया जाएगा और आपदा की सारी सच्चाई को दिल्ली की जनता के सामने लाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता अब हर ओर यही कह रही है कि आपदा हटाकर रहेंगे और भाजपा को लाकर रहेंगे।

5 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचाना है मतदान केन्द्र पर
उन्होंने नमो ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कह- 5 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाना है। ठंड कितनी भी हो, हमें सुबह से ही मतदान की तीव्रता को पहुंचाना है। दिल्ली को आम आदमी पार्टी ने संकट में डाला हुआ है। दिल्ली को आपदा से मुक्त कराना है। ऐसा होगा, तभी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प सिद्ध होगा।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे