19.4 C
Bhopal
- Advertisement -spot_img

SHOWING RESULTS FOR:

MP की लाड़ली बहनों को अभी 1250 में ही करना पड़ेगा संतोष, वित्त मंत्री ने दिया बड़ा बयान

विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मप्र में सरकार की तरफ से चल रही कोई योजना बंद नहीं होगी। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए नहीं मिलेंगे।

18वीं लोकसभा का पहला सत्र : पीएम मोदी बोले- तीसरे टर्म में तीन गुना ज्यादा करेंगे मेहनत, आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर भी जमकर...

पीएम मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरव मय है, यह वैभव का दिन है। आजादी के बाद पहली बार हमारे अपने नए संसद में यह शपथ हो रहा है, अब तक ये प्रक्रिया पुराने संसद में होती थी।

नीट परीक्षा में धांधली से उबली सियासत: मप्र कांग्रेस के दिग्गज उतरे राजधानी की सड़कों पर, निशाने पर रहे मोदी-मोहन

दिग्विजय सिंह ने धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने इस दौरान कहा कि परीक्षाओं में हो रहे घोटाले से 14 लाख से ज्यादा हिंदू परिवारों के बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। मोहन यादव बताएंगे कि इस मामले में कुछ करेंगे। नेट एग्जाम में जब शिकायत आई तो उसे कैंसिल कर दिया। लेकिन नीट जिसमें 14 लाख बच्चों का भविष्य निर्भर है, उसे रद्द नहीं किया।

इंटरनेशनल योगा डे: मोहन ने सीएम हाउस में लगाया आसन, बोले- योग से मिलती शारीरिक, मानसिक शांति

योगाभ्यास करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योग दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र में योग से निरोग का प्रस्ताव रखा था जो पारित हुआ।

अमरवाड़ा जीतने BJP ने कसी कमर: 35 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, MP के अलावा दूसरे राज्यों के दिग्गज भी झोकेंगे ताकत

पूर्व कांग्रेस नेता और अब भाजपा में शामिल कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने 10 जुलाई को मतदान करवा रहा है। भाजपा ने कमलेश शाह को ही अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस अभी अपना उम्मीदवार तय नहीं कर सकी है। नामांकन फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 जून है।

इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट: विजयवर्गीय बोले- मेट्रो के नाम पर शहर का नहीं होने देंगे अहित, जिम्मेदार एक महीने में दें रिपोर्ट

विजयवर्गीय ने कहा कि मेट्रो के पुराने रुट से जनप्रतिधि और शहरवासी खुश नहीं है,लेकिन अब 30-40 प्रतिशत काम हो चुका हैै। जो नए विकल्प अंडरग्राउंड रुट को लेकर बैठक में सुझाए गए है। उनका फिजिबिलिटी सर्वे होगा। अफसरों को एक माह में रिपोर्ट देना होगी। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर शहर का मेट्रो के नाम पर अहित नहीं होने देंगे।

जन-आंदोलन का असर: राजधानी में मंत्री-विधायकों के बंगलों के लिए अब नहीं कटेंगे 29 हजार वृक्ष, मंत्री ने किया ट्वीट

नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय के ट्वीट के बाद भी प्रदर्शन जारी रहेगा। पूर्व पार्षद अमित शर्मा ने कहा कि नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ट्वीट देखा है। मौखिक तो पहले भी कई बार आश्वासन दिए जा चुके हैं।

मोदी मंत्रिमंडल में क्यों शामिल नहीं हुए कुलस्ते , बताई बड़ी वजह

वीडियो में कुलस्ते कहते दिखाई दे रहे हैं कि मैं तीन बार राज्यमंत्री रहा हूं। चौथी बार राज्यमंत्री बनना सही नहीं है। इसलिए मैंने साफ इनकार कर दिया। मैंने कह दिया कि कैबिनेट मंत्री बनना सही रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से बात हुई है। भविष्य में स्वतंत्र मंत्रालय को लेकर कोई विचार होगा तो मेरे बारे में सोचेंगे।' गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली थी।

शर्मनाक हार के बाद एक्शन PCC चीफ, नई टीम बनाने की कर रहे एक्सरसाईज, जून के अंत तक ले लेगी आकार

जीतू पटवारी ने कहा कि एक महीने में उनकी नई टीम सामने आ जाएगी। वहीं लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर कांग्रेस नेताओं के सवाल उठाने पर जीतू पटवारी ने बयान दिया है। इस दौरान जीतू पटवारी ने मप्र सरकार पर हमला बोला।

शपथ से पहले मोदी ने संभावित कैबिनेट मंत्रियों के साथ अहम मीटिंग, बोले – 100 दिन के रोडमैप को करना है लागू, जुट जाएं...

मोदी ने कहा कि 100 दिन के रोडमैप को लागू करना है और पेंडिंग योजनाओं को भी पूरा करना है। उन्होंने कहा कि आपको जो विभाग मिलेगा, उसके कामों को आप जल्द से जल्द पूरा करें। अपने टारगेट की चिंता करें। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट के नए सहयोगियों से कहा कि 100 दिन एजेंडा की कार्ययोजना को जमीन पर उतारना है।

Latest news

- Advertisement -spot_img