35.1 C
Bhopal

थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025

प्रमुख खबरे

मिस वर्ल्ड 2025 के विनर के नाम का खुलासा हो गया है। लगभग 110 देशों के कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने इस खिताब को अपने नाम किया है। इस इवेंट का आयोजन हैदराबाद में हुआ।

वहीं भारत की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बना पाने में नाकाम रहीं हैं। भारत की नंदिनी गुप्ता हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बनाने से पहले ही शनिवार को बाहर हो गईं।

गुप्ता यदि यह प्रतियोगिता जीत जातीं तो वह विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने वाली देश की सातवीं हस्ती होतीं। 2017 में मानुषी छिल्लर के सिर पर यह ताज सजा था।

भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया थीं, जिन्होंने 1966 में यह ताज जीता था। संयोग से, वह पहली एशियाई मिस वर्ल्ड भी थीं।

ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999) और प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में यह खिताब जीता था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे