12 C
Bhopal

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अस्थियां यमुना में विसर्जित, परिवार के साथ नहीं दिखा कोई कांग्रेसी, भाजपा ने घेरा

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां रविवार को यमुना नदी में विसर्जित कर दी गई है। सिंह के परिवार के सदस्यों ने रविवार सुबह निगमबोध घाट से अस्थियां एकत्र सिख रीति-रिवाज के साथ मजनू का टीला गुरुद्वारे के पास यमुना नदी में विसर्जित की। इस दौरान डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनकी तीन बेटियां उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह व अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे। खास बात यह रही की अस्थि विसर्जन में कांग्रेस का कोई नेता मौजूद नहीं था। जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। था।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन के वक्त कांग्रेस का कोई नेता उपस्थित नहीं रहा। उन्होंने एक बातचीत में कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह जी की पवित्र अस्थियों के विसर्जन के समय गांधी परिवार और कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति देखकर बहुत निराशा हुई। एक नेता जिसने सम्मान के साथ देश की सेवा की, वह अपनी पार्टी से कहीं बेहतर सम्मान का हकदार था। यह कांग्रेस और गांधी परिवार की प्राथमिकताओं के बारे में बहुत कुछ बताता है।’

कांग्रेस ने अस्थि विसर्जन का वीडियो किया शेयर
हांलाकि कांग्रेस ने एक्स पर अस्थि विसर्जन का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज भारत मां के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे के पास यमुना घाट पर विसर्जित की गईं। हम सभी मनमोहन सिंह जी की देश सेवा, समर्पण और उनकी सहजता को हमेशा याद रखेंगे। सादर नमन।’ बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे