29.9 C
Bhopal

उपचुनाव का दंगल: विजयपुर से रावत उतरेंगे मैदान में, बुधनी से कई दावेदार, VD बोले- हाईकमान करेगा अंतिम फैसला

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों बुधनी और विजयुपर में उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इससे पहले भाजपा ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। तरीखों का ऐलान होने से भाजपा ने अपना पूरा फोस प्रत्याशी चयन पर कर कर दिया है। यही नहीं सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया समेत मप्र के दो डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा मौजूद रहे।

सूत्रों की मानें तो बैठक में श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में रामनिवास रावत के सिंगल नाम का पैनल तैयार हुआ है। वहीं बुधनी विधानसभा के लिए चुनाव समिति की बैठक में पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, कार्तिकेय सिंह चौहान समेत रघुनाथ सिंह भाटी और रवि मालवीय के नामों पर चर्चा हुई है। अब प्रदेश चुनाव समिति दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। दिल्ली से दोनों सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित होंगे।

रकामंत भार्गव को भाजपा दे सकती है रिटर्न गिफ्ट
बता दें कि बुधनी विधानसभा से कई दावेदार होने के कारण भाजपा को प्रत्याशी चयन में मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि सूत्रों की मानें तो बुधनी से रमाकांत भार्गव का नाम लगभग फाइनल है। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव में रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर भाजपा ने विदिशा से शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया था। ऐसे में रमाकांत भार्गव को बुधनी से उतारकर शिवराज उन्हें रिटर्न गिफ्ट भी दे सकते हैं। हालांकि, औपचारिक तौर पर उम्मीदवार की घोषणा दिल्ली से ही होगी।

वीडी शर्मा बोले- पैनल बनाकर आज ही केन्द्रीय नेतृत्व को भेज रहे
बैठक के बाद वीडी शर्मा ने कहा- विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीटों पर आगामी समय में उपचुनाव होने हैं। इस पर समिति ने पूरी चर्चा की है। समिति में जो सुझाव आए हैं उनके आधार पर पैनल बनाकर केन्द्रीय नेतृत्व को आज ही भेज रहे हैं। वीडी शर्मा ने कहा- भाजपा के संगठन पर्व में सदस्यता अभियान के दूसरे चरण का 15 तारीख को समापन है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज और कल का दिन हमारे पास है। उसमें मध्यप्रदेश की भाजपा देश में इतिहास बनाने जा रही है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान होगा। उसके साथ ही सभी बूथों पर सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। फिर संगठन का चुनावी अभियान शुरू हो जाएगा।

कार्तिकेय के फेवर में आए मंडल अध्यक्ष
सूत्र बताते हैं कि चार दिन पहले बुधनी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों ने लेटर लिखकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बडे़ बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान को चुनाव लड़ाने की मांग की है। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान ने फैसला पार्टी पर छोड़ रखा है। बुधनी से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से भी शिवराज यह साफ कह चुके हैं कि पार्टी नेतृत्व उम्मीदवार के नाम पर निर्णय लेगा।

इसलिए खाली हुई विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट
विजयपुर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा बने रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से श्योपुर सीट खाली हो गई थी। वहीं बुधनी से विधायक रहे शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से बुधनी सीट खाली हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे