33.5 C
Bhopal

मप्र में हुआ युवा कांग्रेस के चुनावों का एलान

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश से कांग्रेस की तरफ से बड़ी खबर समाने आ रही है। मप्र युवा कांग्रेस के चुनावों का ऐलान हो गया है।

इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष, राज्य एवं जिला स्तरीय कमेटी के सदस्य भी चुने जाएंगे। विधानसभा कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष तक के चुनाव होंगे।

चुनाव प्रक्रिया के तहत 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कोऑर्डिनेटर जिलों का दौरा करेंगे। नॉमिनेशन 27 अप्रैल से 6 मई तक चलेंगे। दावे अपत्तियों ओर सुनवाई 28 अप्रैल से 7 मई तक होगी। नॉमिनेशन फॉर्म्स की स्क्रूटनी 7 मई से 9 मई तक की जाएगी। 11 मई तक फाइनल कैंडिडेट तय हो जाएंगे। पिछले बार साल 2020 में चुनाव हुए थे। यह जानकारी सैयद नासिर हुसैन, युवा कांग्रेस के प्रभारी शेषनारायण ओझा ने दी।

एससी-एसटी के लिए आरक्षित जिले

चुनाव में प्रदेश के इन जिलों को एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें सागर, देवास, जबलपुर(शहर), पांढुर्णा, गुना, बुरहानपुर, सतना शामिल है। चुनाव के अभ्यर्थियों की आयु 27 अप्रैल 1990 से 26 अप्रैल 2007 तक मान्य होंगे। एक सदस्य 6 वोट करेंगे

प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश महासचिव

जिला अध्यक्ष

जिला महासचिव

विधानसभा अध्यक्ष

ब्लॉक अध्यक्ष

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे