आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के बड़ौद थाना क्षेत्र के नाना देहरिया गांव में अवैध संबंधों के शक में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट किया दिया है। 6 लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सुसनेर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के के अनुसार एक महिला के साथ एक युवक का अवैध संबंध था। महिला के परिजनों ने युवक को इससे दूर रहने की रहने की नसीहत दी थी। इसके बाद भी युवक नहीं माना और दोबारा फिर पहुंच गया। इससे गुस्साए महिला के परिजनों ने युवक पर हमला कर दिया और तलवार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सुसनेर थाना प्रभारी केसर सिंह राजपूत ने बताया कि घटना की वजह अवैध संबंधों को लेकर पुरानी रंजिश है। लगभग छह महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पहले युवक और हमलावरों के बीच हुई थी कहासुनी
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नाना देहरिया निवासी युवक अपने गांव से सोलर प्लांट पर मजदूरी के लिए जा रहा था। रास्ते में उसी गांव के एक परिवार के पांच युवकों और एक अन्य ग्रामीण ने उसे घेर लिया। शुरू में युवक और हमलावरों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान एक हमलावर ने तलवार से युवक पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत सुसनेर सिविल अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।