24.1 C
Bhopal

यश घनघोरिया बने मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद हासिल किया है।

यश को कुल 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले, जबकि भोपाल के अभिषेक परमार ने 2 लाख 38 हजार 780 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है केवल वोटो की गिनती की घोषणा हुई है अब जीते हुए कैंडिडेट का इंटरव्यू किया जाएगा उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

15 लाख से अधिक युवाओं ने जोड़ा यूथ कांग्रेस से नाता

प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा 18 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद सदस्यता अभियान शुरू किया गया। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एप के माध्यम से चलाई गई, जिसमें हर नए सदस्य को 50 शुल्क देकर पंजीकरण करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चले इस अभियान में कुल 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने शुल्क जमा नहीं किया, जबकि 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने शुल्क के साथ सदस्यता प्राप्त की।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिले वोट

उम्मीदवार का नाम    प्राप्त वोट

यश घनघोरिया       3,13,730

अभिषेक परमार    2,38,780

देवेन्द्र सिंह दादू     27,566

शिवराज यादव     19,824

राजवीर कुडिया    11,058

जावेद पटेल        10,205

योगिता सिंह         6,401

शुभांगना राजे      6,132

अब्दुल करीम     5,966

प्रमोद सिंह         5,573

मोनिका मांडरे    5,075

स्वीटी पाटिल      4,512

नीरज पटेल       4,510

विनय पांडे        2,234

राजीव सिंह       2,014

प्रियेश चौकड़े    1,941

गीता कड़वे      1,481

आशीष चौबे    1,329

महासचिव पद पर धीरेज सिंह परिहार को सबसे ज्यादा वोट

युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के लिए 55 पदों पर 182 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से धीरेज सिंह परिहार ने सबसे ज्यादा 17,716 वोट हासिल कर शीर्ष स्थान पाया।

उम्मीदवार का नाम    प्राप्त वोट

धीरेज सिंह परिहार    17,716

सत्याम सिंह गुर्जर    15,201

ऋषभ मिश्रा             14,699

शिवम सिंह परिहार    13,319

गौरव परमार           12,972

प्रमोद पटेल            12,002

सक्षम गुलाटी          10,792

रोहित राजोरिया       10,435

देवांशु सिंह परिहार    9,975

दीपक ठाकुर           9,801

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे