25.4 C
Bhopal

मप्र में मौसम का बदला मिजाज, 39 जिलों में ओला,आंधी, बारिश का अलर्ट

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। आईएमडी ने 39 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

प्रदेश में एक साथ 4 वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण अगले 24 घंटों में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों और जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है…

मध्य प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत भीषण गर्मी के बजाय आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ हुई है। प्रदेश में एक साथ 4 मौसमी सिस्टम सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग (IMD) ने भोपाल, ग्वालियर और सागर समेत 39 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति 7 अप्रैल तक बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश के बीचों-बीच एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जबकि दूसरी ट्रफ ऊपरी स्तर पर सक्रिय है। इसके साथ ही पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं। इन चारों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से नमी आ रही है, जिससे अचानक मौसम बदल रहा है।

आईएमडी ने रविवार के लिए नीमच, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, मैहर, छतरपुर जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

कब तक चलेगा दौर

मौसम का यह सिस्टम 7 अप्रैल तक रहेगा

अगले तीन दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा

इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे

10 अप्रैल के बाद मौसम साफ रहेगा

अप्रैल के महीने में एमपी में 45 डिग्री तक उछलेगा पारा

मौसम विभाग ने किसानों के लिए सलाह जारी की है। इसमें खेतों में कटी रखी फसल और मंडियों में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने या रखने के लिए कहा गया है। प्रदेश में आंधी के दौरान ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र नायक का कहना है कि प्रदेश में इस समय अलग—अलग 4 मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। अगले 48–72 घंटे सिस्टम सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। उसके बाद गर्मी धीरे-धीरे वापस आएगी

7 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम

आईएमडी से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में मौसम की गतिविधियां अभी खत्म नहीं होंगी। 7 अप्रैल से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से 10 अप्रैल तक कहीं आंधी तो कहीं बारिश का दौर जारी रह सकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे