25.1 C
Bhopal

विक्रमोत्सव: दिल्ली में तीन दिन होगा भव्य आयोजन, सीएम मोहन ने राष्ट्रपति-पीएम और गृहमंत्री को दिया निमंत्रण

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को दिल्ली के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और 12-13 और 14 अप्रैल को नई दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित भव्य आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सीएम ने यह जानकारी एक संदेश जारी कर दी है।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी भारतीय ज्ञान परम्परा से विरासत से विकास के ध्येय को देश में साकार कर रहे हैं। भगवान श्रीराम के बाद सम्राट विक्रमादित्य का शासन ही सुशासन की मिसाल स्थापित करता है। प्रदेश सहित देश के विभिन्न भागों में विक्रमोत्सव अंतर्गत हो रहे कार्यक्रम सम्राट विक्रमादित्य के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनकी शासन व्यवस्था से जन-जन को प्रेरित कराने का एक अभूतपूर्व प्रयास है। आगामी 12-13 और 14 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया गया है।

यह सौभाग्य कि विक्रमादित्य की राजधानी रही उज्जैन
सीएम ने कहा कि विक्रमोत्सव भारतीय ज्ञान परम्परा के विभिन्न पहलुओं के प्रकटीकरण का एक माध्यम है। सम्राट विक्रमादित्य का व्यक्तित्व और शासन पद्धति, विभिन्न पक्ष हैं। उनके शासन काल में प्रत्येक मंत्री अलग विषयों के विशेषज्ञ थे जो देश के अलग-अगल क्षेत्रों से आकर सम्राट विक्रमादित्य की शासन व्यवस्था से जुड़कर, व्यवस्था को सुशासन में बदलने का कार्य कर रहे थे। माना जाता है कि तीन भाईयों की जोड़ी विश्व में प्रसिद्ध है, इनमें प्रथमत: भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की तथा तीसरी जोड़ी सम्राट विक्रमादित्य और भृतहरि की है। यह तीसरी जोड़ी मध्यप्रदेश से है। यह सौभाग्य का विषय है कि सम्राट विक्रमादित्य की राजधानी उज्जैन रही।

गुड़ी पडवा पर मप्र में होंगे भव्य आयोजन
सीएम ने कहा कि गुड़ी पड़वा पर सम्राट विक्रमादित्य के जीवन चरित्र पर केन्द्रित आयोजन सम्पूर्ण प्रदेश में होंगे। राज्य के बाहर भी सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित महानाटिका के माध्यम से उनके जन-हितैषी कार्यों की जानकारी जन-जन को देने का प्रयास किया जा रहा है। गत वर्ष हैदराबाद में इसी प्रकार का आयोजन किया गया था, यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे