24.1 C
Bhopal

शिवपुरी में बाढ़ प्रभावितों की जान बचाने वाले को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गिफ्ट किया ट्रैक्टर

प्रमुख खबरे

शिवपुरी। बीतें दिनों मध्य प्रदेश के गुना-शिवपुरी जिले सहित अन्य हिस्सों में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना तक बुलानी पडी थी। इस भीषण संकट के दौरान कोलारस के गिरिराज भी बाढ़ पीडितों के लिए देवदूत बने थे। उन्हांने अपने ट्रैक्टर के जरिए अनेक लोगों को सुरक्षित निकाला था। इस आपदा नायक के कायल क्षेत्रीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने गिरिराज को ट्रैक्टर देने का वादा भी कर दिया था, जिसे उन्होंने आज निभा भी दिया।

खास बात ये है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद ट्रैक्टर ट्रॉली चलाकर पहुंचे और उन्होंने गिरिराज को ट्रैक्टर गिफ्ट में दिया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, अपनों के लिए हर पल समर्पित आपदा की घड़ी में साहस का जीवंत उदाहरण है मेरे शिवपुरी के लिलवारा गांव का यह मेरा नौजवान बेटा गिरिराज। बाढ़ के बीच अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद करने वाले इस जांबाज बेटे के लिए दुनिया की हर भेंट छोटी है। लेकिन उसके पराक्रम और हुए नुकसान की भरपाई के लिए सम्मान स्वरूप उसे वादे अनुसार 12 घंटों के भीतर ट्रैक्टर भेंट किया। गिरिराज जैसे निस्वार्थ कर्मवीर ही मेरे जनसेवा पथ के प्रेरणास्रोत हैं।

राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे सिंधिया
केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। लिलवारा गांव में उन्होंने आपदा पीड़ितों से संवाद किया, जहां उन्हें ज्ञात हुआ कि गांव के युवा गिरिराज ने अपने ट्रैक्टर की मदद से कई ग्रामीणों की जान बचाई थी। इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए सिंधिया ने उसी समय गिरिराज को नया ट्रैक्टर देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने मात्र 12 घंटे के समय में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर पूरा कर दिखाया है। गिरिराज की दिलेरी और त्याग से प्रभावित होकर केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को ही लिलवारा गांव में मंच से उसे सम्मानित करते हुए गिरिराज की मां की ओर इशारा कर कहा था कि श्अब यह सिर्फ आपका बेटा नहीं, बल्कि मेरा बेटा भी है।

सिंधिया ने की गिरिराज की भूरि-भूरि सराहना भी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गिरिराज जैसे युवाओं का साहस और सेवा-भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। यह सिर्फ अपने गांव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव है। क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने सिंधिया पिछले दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ क्षेत्र के प्रवास पर आए थे। अब वे फिर गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा जहां भी ग्रामीण क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, मैं हर जगह का दौरा कर रहा हूं। भाजपा के शासन में, कठिन समय में प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया गया है। एनडीआरएफ और सेना की टीमों से लेकर हेलीकॉप्टर तक, सब कुछ तैनात किया गया है। राहत कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। मैंने मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र में एक दिन भी बिताया था… सभी कार्य प्रगति पर हैं, और चाहे मैं दिल्ली में रहूं या ग्वालियर में, मैं लगातार स्थिति पर नजर रख रहा हूं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे