33.5 C
Bhopal

वक्फ के नाम आदिवासियों की संपत्तियों पर हो रहा कब्जा: वीडी बोले-फैक्ट फाइल लेकर जाएंगे जनता के बीच

प्रमुख खबरे

भोपाल। वक्फ संशोधन कानून की खूबियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा तैयारी में जुटी हुई है। वक्फ कानून को लेकर मप्र भाजपा ने शनिवार को बड़ी बैठक की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री दुगार्दास उईके, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने वक्फ कानून के बारे में हर समाज वर्ग में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल से सभी वर्ग प्रभावित हो रहे थे। वक्फ ने तो संसद को भी अपनी संपति का दावा कर दिया था। कभी भी अपना दावा ठोक देते हैं। उन्होंने कहा यह मुद्दा गंभीर है और इसके सामाजिक और कानूनी पहलुओं पर विचार करने की आवश्यकता है। समाज में इस तरह की जागरूकता से हम सभी मिलकर ऐसे मामलों के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं और न्याय की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।

तुष्टीकरण का भी हो रहा काम
वीडी शर्मा ने कहा कि हम फैक्ट फाइल लेकर जनता के बीच जाएंगे। पन्ना में मदरसा की शिकायत आई। बताया कि कई आनैतिक गतिविधियां चल रही है। मैंने कलेक्टर से भी रिपोर्ट मांगी। ऐसे ही कई गुंडे, समाज के कथित ठेकेदार, अनैतिक लोग कर रहे हैं। हम अधिकृत हैं, तब भी उनके दावे के कारण परेशान होते हैं। वक्फ बोर्ड से आने वाली इनकम का कोई हिसाब-किताब तक नहीं है। संपत्ति के अवैध ठेकेदार इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। तुष्टीकरण का काम भी हो रहा है। वक्फ को लेकर जनजागरुकता की जरूरत है।

आदिवासियों की संपत्तियों पर भी वक्फ का कब्जा
वीडी ने आदिवासियों की संपत्तियों पर वक्फ के कब्जे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वक्फ का नाम लेकर कुछ गुंडे और अपराधी आदिवासियों की संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग की संपत्तियों पर कब्जे की संख्या 08 लाख बताई और इस मामले को लेकर कोर्ट में चल रही कार्रवाई का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा कि इस पर ज्यादा बोलना उचित नहीं है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे