24.2 C
Bhopal

मप्र के इस वरिष्ठ अधिकारी ने लिया वीआरएस

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश के सीनियर आईएएस अफसर मोहम्मद सुलेमान (1989) ने वीआरएस की मांग की है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन को पत्र लिखा है। वह जुलाई 2025 में रिटायर होने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांग ली है। हालांकि, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है।

मोहम्मद सुलेमान, एमपी के पूर्व अपर मुख्य सचिव (एसीएस), ने अपने करियर की शुरुआत ग्वालियर में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में की थी।

इसके बाद वह सिवनी, बालाघाट और इंदौर के कलेक्टर रहे। कोरोना महामारी के दौरान, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई थी। वह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विश्वस्त अधिकारी रहे हैं।

2018 में कांग्रेस की सरकार बनी और कमलनाथ ने मुख्यमंत्री का पद संभाला, तब भी मोहम्मद सुलेमान को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए थे। उनके अनुभव का लाभ उठाते हुए, कमलनाथ ने 2019 में उन्हें स्विट्जरलैंड के दौरे पर साथ लिया।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे