25 C
Bhopal

यह रघुवर का देश है, बाबर का नहीं, छेड़ोगे तो छोड़ूंगा नहीं: हनुंमत कथा से देश विरोधियों पर ऐसे बरसे बागेश्वर धाम

प्रमुख खबरे

गोपालगंज। भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का बीणा उठा चुके बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने आज गुरुवार से बिहार में 5 दिवसीय हनुमंत कथा शुरू की है। यह धार्मिक आयोजन गोपालगंज में आयोजित किया जा रहा है। हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम ने देश विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग सबसे पहले बिहार से उठेगी। साथ ही यह भी कहा कि छेड़ोगे तो छोड़ूंगा नहीं।

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, मेरे बिहार दौरे को लेकर लोगों को बड़ी तकलीफ है। कहते हैं घेरेंगे, मारेंगे। तुम्हारे बाप का देश है क्या। ये रघुवर का देश है, बाबर का नहीं। बिहार हमारा है, जब तक जिंदा हूं, तब तक बिहार आऊंगा। मुझे कोई बिहार आने से रोकेगा तो यहां मठ बना लूंगा। घर बना लूंगा। मार दोगे तो फिर बिहार में जन्म लूंगा। छेड़ोगे तो छोड़ूंगा नहीं। 8 तारीख को दिव्य दरबार भी लगाऊंगा।

हिन्दू राष्ट्र की मांग सबसे पहले बिहार से उठेगी
बाबा बागेश्वर ने आगे कहा, हिंदू राष्ट्र की मांग सबसे पहले बिहार से उठेगी। जब तक शरीर में जान है, तक तक हिंदुओं के लिए जीऊंगा और मरूंगा। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मैं किसी पार्टी का प्रचारक नहीं हूं। राम का दास हूं। हिंदुओं को जगाने के लिए आया हूं। जब तक तन में प्राण है हिंदुओं को एक कर के ही छोड़ूंगा। भारत को बंटने नहीं देंगे, हिंदुओं को घटने नहीं देंगे।

देश का दुर्भाग्य, औरंगजेब को आज भी किया जाता महिमामंडित
इससे पहले यूपी के कुशीनगर से गोपालगंज आने के दौरान उन्होंने औरंगजेब विवाद पर बयान दिया है, कहा- यह इस देश का दुर्भाग्य है कि छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान योद्धा होने के बावजूद औरंगजेब को आज भी महिमामंडित किया जाता है। समय बदल रहा है और एक-एक कर के सब कुछ ठीक हो जाएगा। प्राचीन भारतीय संस्कृति का झंडा एक बार फिर लहराएगा। मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत अनिवार्य रूप से हिंदू राष्ट्र बनेगा।”

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे