36.3 C
Bhopal

प्रियंका पर भाजपा नेत्री ने ऐसे किया करारा पलटवार, जानें क्या है पूरा मामला

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट पेश किए जाने के बाद से देश की सियासत में उबाल आ गया है। एक ओर जहां कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगा रही है। तो वहीं भाजपा भी कांग्रेस के आरोपों का करारा जवाब दे रही है। ऐसा मंगलवार को भी देखने को मिला। दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज नेशनल हेराल्ड की लूट लिखा बैग लेकर जेसीपी की बैठक में शामिल होने पहुंची। हालांकि बांसुरी का यह पलटवार प्रियंका गांधी पर था।

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेसी सांसद प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन और एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एक हैंडबैंग लेकर संसद पहुंचीं थीं, जिस पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था। यही नहीं प्रिंयका ने इसके अगले दिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा का विरोध करते हुए एक बैग लेकर संसद पहुंची थीं। जिस पर ‘बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो’ लिखा था। बांसुरी के इस कदम को कांग्रेसी सांसद द्वारा फिलिस्तीन लिखे बैग के जवाब में देखा जा रहा है।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में हुआ भ्रष्टाचार
बांसुरी स्वराज जब ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर होने वाली जेपीसी की बैठक में शामिल होने पहुंचीं तो वह जिस बैग को कंधे पर लटकाई हुई थीं उस ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखा हुआ था। बांसुरी ने कहा, ‘ये पहली बार है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया में भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी द्वारा दायर आरोपपत्र कांग्रेस पार्टी की पुरानी कार्यशैली और विचारधारा को उजागर करता है। सेवा की आड़ में वे सार्वजनिक संस्थानों को अपनी निजी संपत्ति बढ़ाने का साधन बनाते हैं। ये बहुत गंभीर मामला है।’

कौड़ियों के भाव हड़प ली करोड़ों की संपत्ति
उन्होंने कहा कि 2000 हजार करोड़ों की संपत्ति को कौड़ियो के भाव, महज 50 लाख रुपये में यंग इंडिया ने हड़प ली। यंग इंडिया एक ऐसी कंपनी है, जिसकी 76 प्रतिशत आॅनरशिप गांधी परिवार की है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी और शीर्ष नेतृत्व इसके लिए जवाबदेह है और 25 अप्रैल कोर्ट के समक्ष इसका जवाब दे। बांसुरी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस कहते हैं चोरी और ऊपर से सीना जोरी, मैं पूछना चाहती हूं, ये जो इतना गंभीर आरोप लगा है जो चार्जशीट से उभरकर आया है। राजनीतिक फंडिंग का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्टी ने ये लोन दिया। 2000 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति हड़प ली।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे