27.1 C
Bhopal

इंदौर में कल होगी रंग-गुलाल की बारिश, शिरकत करेंगे मोहन: विश्वप्रसिद्ध गेर को निहारने आएंगे विदेशी मेहमान भी

प्रमुख खबरे

इंदौर। दुनियाभर में मशहूर हो चुकी इंदौर की गेर कल बुधवार को निकलेगी। इंदौर की पारंपरिक रंगारंग 3 किमी लंबी गेर को देखने के लिए को शहर और देश के अलावा विदेशी मेहनमान भी पहुंचने लगे हैं। गेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शिरकत करेंगे। वहीं पिछले साल की तरह ही इस बार भी लोगों की सुविधा के लिए गेर मार्ग के घरों की छतों पर गेर देखने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। यही नहीं इंदौर की भव्य गेर देखने के लिए करीब 400 लोगों ने छतें भी बुक करा ली है। इंदौर की लोकप्रिय रंगपंचमी की गेर में किसी प्रकार का व्यवधान न पैदा हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए हैं। पुलिस ने एरिया को सेक्टर में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि गेर को लेकर सभी व्यवस्था की जा चुकी है। इस ऐतिहासिक गेर में सीएम डॉ. मोहन यादव और एनआरआई भी शामिल होने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से नगर निगम भी आधिकारिक रूप से शामिल हो रहा है। इस बार नगर निगम की गेर रहेगी, एनआरआई का रथ भी रहेगा। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गेर के पूरे रूट में 100 से 200 मीटर के सेक्टर बनाए जा रहे हैं, ताकि उसमें प्रभावी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था की जा सके। साथ ही अन्य आकस्मिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इमरजेंसी एग्जिट रूट बनाए जा रहे हैं। हाइराइज की व्यवस्था भी की जा रही है।

घरों तक पहुंचाएंगे वालंटियर
घरों की छतों पर गेर देखने के लिए बुकिंग करवाने वाले लोगों की सुविधा के लिए 20 से 25 वालंटियर तैनात किए गए हैं। यह वालंटियर लोगों को छतों तक पहुंचाने के अलावा वापस छोड़ने का काम संभालेंगे। इससे लोगों को तय छतों तक पहुंचने में सुविधा होगी। यहां पर बैठने के लिए कुर्सियां, पेयजल और वॉशरूम की सुविधा मिलेगी। गेर मार्ग के घरों की छतों पर बैठकर रंगों का आनंद लेने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। हालांकि छत पर बैठकर गेर देखने के लिए कितना शुल्क चुकाना होगा, यह अभी तक तय नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि न्यूनतम शुल्क चुकाकर यह सुविधा लोगों को मिल सकेगी और मकान मालिक को कुछ किराया मिल सकेगा।

500 से ज्यादा सफाई मित्र रहेंगे तैनात
गेर के बाद सफाई व्यवस्था की भी पूरी तैयारी की जा चुकी है। 500 से ज्यादा कर्मचारी और संसाधन एक साथ लगकर रिकॉर्ड टाइम में पूरे गेर मार्ग को साफ करेंगे। इस बार के भी फोटो-वीडियो यूनेस्को को भेजे जाएंगे। भारत सरकार से भी निवेदन किया है कि यूनेस्को में पत्र भेजे और उनकी विजिट कराए। गेर में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन यहां पार्क कर सकेंगे- मृगनयनी चौराहे पर शिवाजी मार्केट पार्किंग, संजय सेतु रिवर साइड पार्किंग, मच्छी बाजार पर कड़ाव घाट पार्किंग, जिंसी हाट मैदान पार्किंग, मल्हार आश्रम रामबाग पार्किंग, हरसिद्धि मंदिर के पास, खालसा स्टेडियम पार्किंग, मालगंज सब्जी मंडी में।

राजवाड़ा को ढंका गया
इंदौर की विशेष पहचान राजवाड़ा को ढंकने का काम किया जा चुका है। बड़ा पीला प्लास्टिक राजवाड़ा पर लगा गया है ताकि रंगों के कारण इसे नुकसान न पहुंचे। इसके साथ ही गोराकुंड और सराफा क्षेत्र में बिल्डिंगों को बड़े प्लास्टिक से ढंका गया है। कई लोग भी अपने घरों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए प्लास्टिक से कवर कर रहे हैं।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे