37.2 C
Bhopal

बिहार के छात्र आंदोलन से निकली सोच आज कर रही देश की सेवा, वीडी बोले- लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने की शुरूआत भी बिहार से हुई

प्रमुख खबरे

भोपाल। बिहार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मप्र भाजपा ने राजधानी भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और बिहार भाजपा के सीनियर नेता सत्यपाल नरोत्तम शामिल हुए। इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि बिहार ने सनातन काल से दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने का कार्य किया है। आपातकाल के बाद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने की शुरूआत भी बिहार से हुई है।

वीडी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के छात्र आंदोलन से निकली सोच को आगे बढ़ाकर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन आजादी के बाद के सालों में राज्यों की संस्कृति और उत्सवों को दूसरे राज्यों में मनाना कुछ कम हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस परंपरा को पुनर्जीवित करने का कार्य किया है। इसके लिए भाजपा एक भारत श्रेष्ठ भारत नाम का अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत वाराणसी में तमिल संगम का आयोजन किया गया और अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर सहित अन्य शहरों में बिहार राज्य के स्थापना दिवस को बिहार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

मप्र के विकास में बिहार का अहम योगदान
शर्मा ने कहा कि बिहार के लोग अपनी कर्मठता और कर्मशीलता से देश-विदेश में जहां भी हैं, उस राज्य व देश को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। जब मैंने छात्र राजनीति में कदम रखा तो मुझे किसी पर सबसे अधिक भरोसा था तो वह बिहार का रहने वाला एक भाई था। यह भरोसा बिहार के लोग अपनी मेहनत और ईमानदारी से जहां रहते हैं, वहां बना लेते हैं। बिहार के लोग कठिन परिस्थितियों में भी रहकर खुद को वहां की परिस्थिति में ढालकर उस शहर व राज्य के विकास के लिए दिन रात-प्रयासरत रहते हैं। मध्यप्रदेश के विकास में भी बिहार के लोगों का अमूल्य योगदान है।

मप्र में बिहार के लोगों का हुआ आदर
वीडी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बिहार के लोगों को हमेशा आदर और सम्मान के भाव से देखा जाता है। बिहार ने मध्यप्रदेश में भाजपा को कई नेता दिए हैं। स्वर्गीय प्रभात झा हमारी पार्टी के मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रहे हैं, वे बिहार के रहने वाले थे। भोपाल के तीन बार जिला अध्यक्ष और विधायक रहे स्वर्गीय सुरेन्द्रनाथ सिंह भी पूर्वांचल के रहने वाले थे। भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी वहीं से आते हैं। यह सभी भाजपा कार्यकर्ता मध्यप्रदेश के विकास को आगे ले जाने का कार्य किया है। आप सभी को एक बार पुन: बिहार दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे