24.2 C
Bhopal

अचानक 873 अंक पर टूटा शेयर बाजार, निवेशकों के कैप 3.44 लाख करोड़ डूबे

प्रमुख खबरे

घरेलू शेयर बाजार आज सुबह मामूली तेजी के साथ खुले लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बिकवाली का दबाव बढ़ने से इसमें भारी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 872 अंक यानी 1.06% गिरावट के साथ 81,186.44 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 261.55 अंक यानी 1.05% गिरावट के साथ 24,683.90 अंक पर लुढ़क गया। ब्रॉडर बाजार में भी बिकवाली का दबाव रहा।

ऑटो, कंज्यूमर गुड्स और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। इस गिरावट से BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 3.44 लाख करोड़ रुपये घटकर 440.23 लाख करोड़ रुपये हो गया।

सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1 फीसदी गिरावट आई। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट आई। जोमैटो में कारोबार के दौरान 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया में गिरावट आई। दूसरी ओर टाटा स्टील इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और आईटीसी में तेजी रही।

जोमैटो और ब्लिंकिट चलाने वाली कंपनी Eternal के शेयरों में भारी गिरावट आई। कंपनी का शेयर 4.24% गिरावट के साथ 227.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। यह कंपनी अब इंडियन ओन्ड एंड कंट्रोल्ड कंपनी (IOCC) बनने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शेयरधारकों में से 99% ने विदेशी स्वामित्व पर रोक लगाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। जेफरीज के अनुसार इसके बाद स्टॉक से $1.3 बिलियन निकल सकते हैं। यहां तक कि MSCI से भी कंपनी बाहर हो सकती है। बाजार में गिरावट के मुख्य कारण इस प्रकार हैं:

मूडीज ने अमेरिकी सरकार की क्रेडिट रेटिंग को AAA से घटाकर Aa1 कर दिया है। इसकी वजह अमेरिका पर बढ़ता कर्ज है। इस खबर के बाद वैश्विक बाजार में सतर्कता बढ़ गई। बॉन्ड यील्ड में भी बढ़ोतरी हुई है। 30 साल के ट्रेजरी यील्ड 5.03% तक पहुंच गया, जो नवंबर 2023 के बाद सबसे ज्यादा है। यील्ड बढ़ने से डर है कि वैश्विक बाजारों में पैसे की कमी हो सकती है। इसका असर भारत जैसे उभरते बाजारों पर भी पड़ता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे