37.9 C
Bhopal

विंध्य में मौसम का मिजाज उबाल पर, रीवा में 43 डिग्री का टार्चर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

प्रमुख खबरे

रीवा। राजस्थानी गर्म हवाओं से विंध्य में मौसम का मिजाज उबाल पर है। पिछले पांच वर्षों में पहली बार अधिकतम तापमान 72 घंटों से 42 डिग्री से ऊपर चल रहा है। सोमवार को रीवा का पारा 43 डिग्री जा पहुंचा। वहीं मौसम विभाग ने हीट वेब की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरत के अनुसार ही घरों से बाहर निकलें।

तापमान में लगातार वृद्धि से लोगों को लू लगने की संभावना बढ़ गई है। वहीं चिकित्सकों ने भी सलाह दी है कि आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकलें। खाली पेट बाहर निकलना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि की वजह से लोगों की समस्या और बढ़ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगातार 25 डिग्री से ऊपर चल रहा है। रविवार को 25.4 व सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

चोरहटा स्थित मौसम कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल जिले में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा जिले में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। जिसके पीछे राजस्थानी गर्म हवाओं को माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को लगभग 12 किलोमीटर की रफ्तार से दिन भर गर्म हवाएं बहती रहीं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे