28.3 C
Bhopal

छावा देखने मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं को किया आमंत्रित

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ को लेकर खास पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखी और इसके लिए कांग्रेस विधायकों को भी आमंत्रित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सीएम की ओर से सभी सदस्यों को मूवी शो के लिए बुलाया।

इसके अलावा, विधानसभा में 20 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद शुरू होगा, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी विधायकों को शामिल होने का आग्रह किया।

आज सोमवार, शाम 7 बजे,  भोपाल के लेक व्यू अशोका होटल के ओपन थिएटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ देखी। इस खास स्क्रीनिंग में कांग्रेस विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था।

अशोका लेक व्यू परिसर में ओपन थियेटर में हुए फिल्म के विशेष प्रदर्शन को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अलावा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मंत्री परिषद के सदस्यों और अनेक जन प्रतिनिधियों ने देखा और फिल्म की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह राष्ट्र प्रेम का संदेश देने वाली प्रेरक फिल्म है। मध्यप्रदेश सरकार ऐसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी भारत के गौरवशाली इतिहास से अवगत करवाने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करेगी। राज्य सरकार भारत के वीर शासकों और देशभक्तों के संघर्ष की गाथा को प्रस्तुत करने वाले सिनेमा को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जितने साहसी और वीर थे वैसे ही उनके सुपुत्र छत्रपति संभाजीराव महाराज भी थे। वे ऐसे शासक थे जिन्होंने देश के लिए राष्ट्र प्रेम का अदभुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा 300 वर्ष से अधिक पुराने दौर को सिनेमा के परदे पर जीवंत किया गया है। फिल्म के निर्माता निर्देशक और कलाकार बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज विश्व में भी काफी उथल-पुथल है और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी विरासत और संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। निश्चित ही ऐसी फिल्म जनप्रतिनिधियों के साथ देखना मेरे लिए एक सुखद संयोग है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता पर आधारित एक काव्य रचना भी पढ़कर सुनाई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे