अटपटी
गिफ्ट को देखकर उड़ गया दुल्हन के चेहरे का रंग, क्या था ऐसा जिसे देखकर दुल्हन हुई शर्म से पानी पानी…
नई दिल्ली – कोरोना के चलते पिछले दो साल से शादियों का माहौल जम नहीं पा रहा था। शादियां हो तो रही थी लेकिन कोरोना के चलते तमाम पांबदियों के बीच हो रही शादी में वो मजा नहीं आ रहा था। ऐसे में जब शादियां का माहौल फिर से जमने लगा है तो शादियों से जुड़े फनी वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। हम ऐसे ही एक वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं। जिसमें दुल्हन का बेस्ट फ्रेंड शादी के मौके पर एक ऐसा गिफ्ट लेकर आया है कि गिफ्ट को देखकर दुल्हन के चेहरे का रंग ही उड़ गया। देखिए इस वायरल वीडियो को जिसमें दुल्हन शर्म से पानी पानी हो रही है।
दुल्हा लेता रहा मजे
शादी में दुल्हा और दुल्हन की तो मौज ही हो जाती है। हर कोई उन पर ध्यान देता है। दोस्त और रिश्तेदार उनके लिए बहुत सारे गिफ्ट लेकर आते हैं। लेकिन कुछ शातिर दोस्त गिफ्ट में कुछ ऐसा लेकर आते हैं, जो आपके होश उड़ा देता है। ये खास दोस्त इतने चालाक होते हैं कि कहते है कि गिफ्ट भी स्टेज पर ही खोलकर देखों। ऐसा ही इस वीडियो में हुआ जब दुल्हन को मजबूरन इस गिफ्ट को खोलना पड़ा तो उसके होश उड़ गए। वहीं दुल्हा बगल में बैठकर मजे लेता हुआ नजर आया।
क्या था उसमें ??
दुल्हन ने तो देख लिया कि उसके ब्रेस्ट फ्रेंड गिफ्ट में उसके लिए क्या लेकर आए थे। लेकिन इस वायरल वीडियो को देखने वाले नेटिजन्स को तो पता ही नहीं चल पा रहा है कि उसमें क्या था। तो वीडियो को देखकर वे वीडियो बनाने वाले से पूछ रहे है कि भैया बता तो दो इस गिफ्ट में ऐसा क्या था जिसे देखक प्यारी से दुल्हन इतनी जो शर्मा गई।