34.1 C
Bhopal

पीएम को श्रीलंका का सबसे बड़ा सम्मान, बोले- यह भारतीयों का सम्मान, 7 अहम समझौतों पर लगी मुहर, मोदी ने दिसानायके से की यह मांग

प्रमुख खबरे

कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के तीन दिन के दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन भारतीय पीएम और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस दौरान सूचना समेत सात बड़े समझौतों पर मुहर लगी। मोदी-दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इन सबसे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मित्र विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। बता दें कि मित्र भूषण अवॉर्ड श्रीलंका का गैर-नागरिकों के लिए सर्वोच्च सम्मान है। ये सम्मान उन देशों के राष्ट्रध्यक्षों को दिया जाता है, जिनके श्रीलंका के साथ दोस्ताना संबंध हैं। पीएम को यह विदेशियों को मिलने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। पीएम मोदी ने भी सम्मान मिलने पर खुशी जताई और कहा कि यह सभी देशवासियों का सम्मान है।

वहीं द्विपक्षीय बातचीत के दौरान मोदी ने भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी पर चर्चा की। मोदी ने कहा कि यह मछुआरों की आजीविका का मुद्दा है। हमने मछुआरों को तुरंत रिहा करने और उनकी नावों को छोड़ने पर बात की है। हम सहमत हैं कि हमें इस मामले में इंसानियत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। तमिल मुद्दे पर मोदी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि श्रीलंका सरकार तमिलों की उम्मीदों को पूरा करेगी और श्रीलंका के संविधान के तहत मिले पूरे अधिकारों को लागू करेगी। वहीं, राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा- मैंने पीएम मोदी से कहा कि जरूरत के समय भारत की मदद हमारे लिए बेहद अहम रही है। मैंने उन्हें कहा है कि श्रीलंका अपने इलाके का इस्तेमाल भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने देगा।

‘हम पार्टनर देशों की प्राथमिकता को महत्व देते हैं’
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, त्रिंकोमाली के थिरुकोनेश्वरम मंदिर के रिनोवेशन में भारत सहयोग देगा। अनुराधापुरा महाबोधी मंदिर परिसर में पवित्र शहर और नुरेलिया में सीता एलिया मंदिर के निर्माण में भी भारत सहयोग करेगा। भारत ने सबका साथ सबका विकास के विजन को अपनाया है। हम अपने पार्टनर देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं। पिछले 6 महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक राशि के ऋण को ग्रांट में बदला है। हमारी पड़ोस प्रथम नीति और विजन महासागर, दोनों में श्रीलंका का विशेष स्थान है। भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया है।

‘भारत हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहा’
पीएम मोदी ने कहा, चाहे 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड महामारी हो या हाल में आया आर्थिक संकट, हर कठिन परिस्थिति में हम श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े रहे हैं। आज राष्ट्रपति दिसानायक द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है।

मोदी ने कहा, हमारा मानना है कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित आपस में जुड़े हुए हैं। हम इस बात पर सहमत हैं कि हमें मछुआरों के मुद्दे पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। यह मछुआरों की आजीविका का मुद्दा है। हमने मछुआरों को तुरंत रिहा करने और उनकी नावों को छोड़ने पर बात की है। हमें उम्मीद है कि श्रीलंका सरकार तमिल लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। हम रक्षा सहयोग पर महत्वपूर्ण समझौते का स्वागत करते हैं।

पीएम मोदी को मिला मित्र विभूषण अवॉर्ड
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मित्र विभूषण अवॉर्ड दिया। मित्र भूषण अवॉर्ड श्रीलंका का गैर-नागरिकों के लिए सर्वोच्च सम्मान है। मोदी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति दिसानायके ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना था और उनके पहला विदेशी मेहमान बनने का सौभाग्य मुझे मिला। यह हमारे विदेशी संबंधों की गहराई का प्रतीक है।

मोदी-दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया
कोलंबो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संयुक्त रूप से सामपुर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। सामपुर एक 120 मेगावाट (50 एमडब्ल्यू प्रथम चरण + 70 एमडब्ल्यू दूसरा चरण) का सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट है, जो श्रीलंका के पूर्वी त्रिंकोमाली जिले में स्थित है। भारत की नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन और श्रीलंका की सेलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (उएइ)मिलकर इसे डेवलप कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का मकसद श्रीलंका की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

क्या समझौते हुए
पहली बार भारत और श्रीलंका ने एक महत्वाकांक्षी रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र को नई दिल्ली की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता को सुविधाजनक बनाने के लिए एक और समझौता किया गया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने समपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। दोनों नेताओं के बीच वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच कई समझौते भी हुए।

  • – बिजली के आयात/निर्यात के लिए एचवीडीसी इंटरकनेक्शन के कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार और श्रीलंका सरकार के बीच समझौते पर मुहर लगी।
  • – डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या पैमाने पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति बनी।
  • – त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने में सहयोग के लिए भारत सरकार, श्रीलंका सरकार और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के बीच समझौते पर मुहर लगी।
  • – रक्षा सहयोग पर भारत सरकार और श्रीलंका सरकार के बीच समझौता हुआ है।
  • – पूर्वी प्रांत के लिए बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पर करार हुआ है।
  • – स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग पर भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और श्रीलंका के स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्रालय के बीच समझौता हुआ है।
  • – भारतीय फार्माकोपिया आयोग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और राष्ट्रीय औषधि विनियामक प्राधिकरण, श्रीलंका के बीच फामार्कोपिया सहयोग पर समझौता हुआ है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे