24.1 C
Bhopal

लखनऊ में दिल दहला देने वाला हादसा: सड़क पर सरपट दौड़ रही बस बनी आग का गोला, जिंदा जल गए 5 मुसाफिर, कई झुलसे, बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी बस

प्रमुख खबरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां के मोहनलालगंज में बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। इस भीषण हादसे में जहां 5 यात्री जिंदा जल गए तो वहीं कई गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। बताया जा रहा है कि भीषण आग लगने के बाद भी बस भी दौड़ती रही। बस करीब 60 यात्री बस में सवार थे। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूदकर फरार हो गए। हादसे सुबह करीब पांच बजे लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड पर हुआ।

आग की लपटों से झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में से एक छोड़कर बाकी चार की पहचान हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि पहले धुआं भरने से सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जैसे ही आग लगी, अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए दरवाजे और खिड़कियों की ओर दौड़े, लेकिन ड्राइवर की अतिरिक्त सीट ने रास्ता रोक दिया। कई यात्री उसी में फंसकर नीचे गिर गए और बाहर नहीं निकल सके।

गेट न खुलने की बात आ रही है सामने
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आग लगने के बाद बस कुछ देर तक जलती हुई हालत में दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर कांच तोड़कर निकल भागे। मुख्य गेट आग लगने की वजह से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए। सूचना के अनुसार हादसा पीजीआई कल्ली के पास से गुजर रहे किसान पथ पर हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बस से निकले लोगों ने बताया कि बस रोकने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर, ड्राइवर की पास की खिड़की से कूदकर भाग गए।

मृतकों का विवरण
1. लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल
2. सोनी पुत्री अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष
3. देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष
4. साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष
5. एक अज्ञात पुरुष

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे