22.3 C
Bhopal

लाल आतंक पर करारा प्रहार: अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को किया ढेर, खूंखार बसवराज के भी मारे जाने की खबर, एक जवान भी हुआ शहीद

प्रमुख खबरे

बीजापुर। लाल आतंक का सफाया करने सुरक्षाबलों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को ढेर कर लिया है। मुठभेड़ में अबूझमाड़ के जंगल में हुई। मरने वाले नक्सलियों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने और एक घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि डीआरजी के जवानों ने बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है। इस बात की छत्तीगसढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने खुद दी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में 30 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली भी मारे गए हैं।

विजय शर्मा ने कहा तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इसलिए जब्त किए गए हथियारों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी जा सकती। शर्मा ने कहा कि 50 घंटों से सर्च आॅपरेशन चल रहा था। अभी सर्च अभियान जारी है। जिसके बाद स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। हमारे एक जवान ने मुठभेड़ के दौरान अपनी जान गंवा दी। वहीं, सूत्रों ने भी दावा किया है कि मारे गए नक्सलियों में शीर्ष नक्सली नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसव राज भी शामिल है।

खूंखार नक्सली बसवराज के भी मारे जाने की खबर, एक करोड़ का था ईनामी
नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों डीआरजी के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ अभी जारी है। माड़ के इलाके में सुबह से फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि डीआरजी के जवानों ने नक्सली लीडर रुपेश और विकल्प भी समेत कई बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। 30 से ज्यादा नक्ललियों के मारे जाने खबर सामने आ रही है, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। खूंखार नक्सली बसव राज के भी मुठभेड़ में मारे जाने की बात सामने आ रही है। बसव राज पर 1 करोड़ का इनाम था और वह नक्सलियों का महासचिव था। डीआरजी जवानों ने नक्सल विरोधी मोर्चे पर इतिहास रच दिया है। जिस नक्सली नेता की तलाश देशभर की सुरक्षा एजेंसियां कर रही थीं, उसे डीआरजी बलों ने ढेर कर दिया है। ऐसे में सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

21 दिन पहले 31 नक्सलियों को किया था ढेर
आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेर्गुट्टा पहाड़ियों के आसपास घने जंगलों में 21 दिनों तक चले व्यापक अभियान में कम से कम 31 नक्सलियों को मार गिराया था। सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने बताया कि 21 अप्रैल से शुरू हुए 21 दिनों के अभियान के दौरान बलों ने 31 माओवादियों के शव बरामद किए हैं, जिनमें से 28 की पहचान कर ली गई है। अभियान के दौरान 450 आईईडी और बड़ी संख्या में डेटोनेटर, विस्फोटक उपकरण, 12,000 किलोग्राम अन्य सामग्री, जिसमें चिकित्सा आपूर्ति, बिजली के उपकरण, नक्सल साहित्य आदि शामिल हैं, जब्त किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की चार हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों को नष्ट कर दिया है, जहां से जनरेटर, ड्रिल, मोटर और कटर बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे