यादव ने कहा कि जनता गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ साफ छवि का शासन और बिना अहंकार के निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की टोली खड़ी करने से बनती है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि मध्य प्रदेश में पांचवी बार सरकार बनी है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार को जारी होने वाली राशि की जानकारी दी है। उन्होंने प्रदेश की बहनों को बधाई देते हुए लिखा है कि 5 जुलाई को फिर बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि पहुंचने वाली है।