32.1 C
Bhopal

सिंधिया ने गुना को दी सौगात: पांज गांव में गोशाला-गौ अभयारण्य का किया भूमिपूजन,44 करोड़ में होगा तैयार, बनेगा अत्याधुनिक हास्पिटल भी

प्रमुख खबरे

गुना। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार की देर रात अपने संसदीय क्षेत्र गुना पहुंचे। राम विश्राम करने के बाद सिंधिया बुधवार सुबह खड़ेश्वरी आश्रम के पास पांज गांव पहुंचे। जहां उन्होंने 44 करोड़ की लागत से बनने वाली विशाल गोशाला और गौ अभयारण्य का भूमिपूजन किया। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जिले की सड़कों पर घूम रही भूखी, प्यासी, बीमार और घायल बेसहारा गायों को सुरक्षित स्थान और उचित चिकित्सा उपलब्ध कराना है।

इस परियोजना के अंतर्गत एक अनुसंधान केंद्र भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें लगभग 5,000 गायों को आश्रय मिलेगा। यही नहीं गौशाला में अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय भी बनाया जाएगा, जहां घायल और बीमार गायों की संवेदनशीलता से चिकित्सा की जाएगी। गोवर्धन गोशाला समिति के अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने बताया कि समिति के पास स्वयं के स्वामित्व की लगभग 140 बीघा भूमि ग्राम पांज में खड़ेश्वरी आश्रम के सामने उपलब्ध है। जिस पर गोशाला गौ अभ्यारण और अनुसंधान केंद्र का निर्माण प्रस्तावित किया गया है।

पहले चरण में 5000 गायों के लिए बनाई गई योजना
इस परियोजना के प्रथम चरण में 5000 गायों के लिए योजना बनाई गई है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जिले की सड़कों पर घूम रही भूखी प्यासी बीमार और दुर्घटनाओं में घायल बेसहारा गायों को लाकर सुरक्षित जीवन देना है। इस परियोजना में गायों के संरक्षण के अतिरिक्त घायल और बीमार गायों के लिए अत्यंत आधुनिक चिकित्सालय जिसमें संवेदनशील ढंग से गायों की चिकित्सा की जाएगी।

कैंसर के इलाज के लिए तैयार होंगी औषधि
गोवंश से प्राप्त होने वाले पदार्थ से उत्कृष्ट उत्पादन का निर्माण किया जाएगा। गोवंश से प्राप्त होने वाले पंचगव्य के माध्यम से चिकित्सा की जाएगी। पंचगव्य पर अनुसंधान केंद्र, प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहाँ कैंसर जैसी जघन्य बीमारियों के इलाज के लिए औषधियां तैयार की जाएंगी। गोवंश के पंचगव्य से जैविक बीज उपचार, जैविक खाद, कीटनाशक एवं अन्य उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। गोपालन, गोवंश की चिकित्सा आदि विषयों पर अध्ययन और प्रशिक्षण के लिए 500 प्रशिक्षणार्थियों के लिए सर्व सुविधायुक्त आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे