24.1 C
Bhopal

दुखद: नहीं रहे भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा, हार्ट अटैक गई जान, सीने में अचानक उठा था दर्द

प्रमुख खबरे

इंदौर। मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ी से एक दुखद खबर सामने आई है। मप्र के भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा का निधन हो गया है। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात सलूजा सीहोर में एक विवाह समारोह में शामिल थे। रिसोर्ट में ही बुधवार सुबह उनकी तबियत बिगड़ गई। सीने में अचानक दर्द होने के बाद वह घर लौट गए। घर लौटने के बाद दोपहर उनका दर्द बढ़ गया और बेहोश हो गए, जिसके बाद परिजनस आनन-फानन में सलूजा को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भाजपा प्रवक्ता की मौत से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। अस्पताल में बीजेपी के बड़े नेताओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी प्रवक्ता के निधन पर दुख जताया है। बता दें कि तीन पहले सलूजा ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद भाजपा ने सलूजा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया था और वे काफी सक्रिय थे।

नाश्ते के बाद हो गई थी तबीयत खराब
बता दें कि सलूजा अपने एक मित्र की बेटी की शादी के लिए दो दिन से रिसोर्ट में रुके थे। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह भी थी। नाश्ते के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी, तो उन्होंने कहा कि मुझे ठीक नहीं लग रहा है। दोपहर में सलूजा गुरुद्वारा में होने वाले फेरे में भी इस कारण शामिल नहीं हो पाए और सीधे इंदौर लौट आए, लेकिन घर जाते ही तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी।

दो घंटे पहले किया आखिरी ट्वीट
नरेंद्र सलूजा के एक्स अकाउंट से 2 बजकर 54 मिनट पर आखिरी ट्वीट किया गया था। उन्होंने अक्षय तृतीया की बधाई प्रेषित की थी। वहीं करीब 1 बजे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी।

सीएम ने जताया शोक
सलूजा के निधन की खबर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता, प्रखर वक्ता, युवा साथी श्री नरेंद्र सलूजा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद और स्तब्धकारी है। मृदुभाषिता, सरलता और सहजता उनके व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा रहा, संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएँ शोक-संतप्त परिवारजनों और समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह अपार दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ।।ॐ शांति।।

शिवराज ने व्यक्त की संवेदना
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि विश्वास करना कठिन है कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता और मेरे मित्र नरेंद्र सलूजा जी अब हमारे बीच नहीं रहे। सलूजा जी के निधन का दु:खद समाचार सुनकर मैं स्तब्ध हूं। मन तकलीफ और पीड़ा से भरा हुआ है। अपने शब्द बाणों और चुटीले व्यंग्यों से वे विपक्ष को करारा जवाब देते थे, तो हम मित्रों को भी गुदगुदाते थे। चाहे जनहित के मुद्दों को प्रखरता से रखने की बात हो या पार्टी की विचारधारा के प्रसारण की; सलूजा जी अकेले ही सब पर भारी पड़ते थे। सलूजा जी ऊर्जा से भरे जिंदादिल व्यक्तित्व थे। उनका असमय जाना पार्टी और हम सभी मित्रों की गहरी क्षति है। वे भले हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए हैं किन्तु उनकी स्मृतियां सदैव हमारे साथ हैं। सलूजा जी, आप बहुत याद आओगे। विनम्र श्रद्धांजलि!

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे