24.2 C
Bhopal

RSS चीफ भोपाल में: विद्याभारती के अभ्यास वर्ग का भागवत ने किया शुभारंभ, 5 दिवसीय कार्यक्रम में होंगे 22 सत्र, शिरकत करेंगे यह

प्रमुख खबरे

भोपाल। आरएसएस चीफ मोहन भागवत मंगलवार को राजधानी भोपाल के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने विद्याभारती के अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया। 5 दिन तक चलेने वाला यह अभ्यास वर्ग केरवा डैम स्थित शारदा विहार शिक्षण संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास वर्ग में देश भर के 700 से ज्यादा पूर्ण कालिक कार्यकर्ता और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी और विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। पूरे अभ्यास वर्ग में कुल 22 सत्र होंगे। कार्यक्रम मेंभारत के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य की झलक डिजिटल व मैन्युअल प्रदर्शनियों का नियोजन किया जाएगा। ये प्रदर्शनियां भारत की संस्कृति, विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के अद्वितीय पहलुओं को प्रस्तुत करेंगी।

विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष रामकृष्ण राव ने बताया विद्या भारती के करीब 22 हजार औपचारिक और अनौपचारिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में शैक्षणिक, प्रबंधन और तमाम कामों को करने वाले 700 से ज्यादा पूर्णकालिक कार्यकतार्ओं को अभ्यास वर्ग में प्रशिक्षित किया जाएगा। रामकृष्ण राव ने बताया हमारे पास 1 लाख 6 हजार आचार्य हैं। उनको सशक्त करने के लिए यह अभ्यास वर्ग चला रहे हैं। वर्ग में कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे। बता दें विद्याभारती के लिए काम करने वाले जिला और उससे ऊपर के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले नए परिवर्तन पर प्रशिक्षण लेकर यह जिला स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्तार्ओं को प्रशिक्षण देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और ग्राम दर्शन
5 मार्च को शाम 7:15 बजे पंच परिवर्तन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। वहीं, 6 मार्च को कार्यकर्ता शारदा विहार द्वारा संचालित 40 ग्रामों के संस्कार केंद्रों का भ्रमण करेंगे, ताकि समाज में हो रहे बदलाव को प्रत्यक्ष देख सकें। 8 मार्च को समापन समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विद्या भारती के वरिष्ठ मार्गदर्शक सुरेश सोनी मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल पूरे शिविर के दौरान मौजूद रहेंगे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में विद्या भारती अध्यक्ष दूसि रामकृष्ण राव, संगठन मंत्री गोविंद महंत, सह संगठन मंत्री यतींद्र शर्मा, श्रीराम आरावकर, निखिलेश महेश्वरी, मोहनलाल गुप्ता और शिरोमणि दुबे शामिल होंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे