36.2 C
Bhopal

दिल्ली सीएम पर सस्पेंस खत्म: रेखा गुप्ता करेंगी राजधानी में राज, रामलीला मैदान में कल होगी ताजपोशी

प्रमुख खबरे

दिल्ली। दिल्ली के सीएम को लेकर 11 दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान किया गया। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था। विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रखा। शपथ ग्रहण समारोह कल रामलीला मैदान में दोपहर11 बजे होगा। एलजी वीके सक्सेना बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की सीएम रही हैं। रेखा गुप्ता के नाम ऐलान होने से दोपहर में भाजपा के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए। भाजपा ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। इन्हीं की उपस्थित में शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। वधायक दल की बैठक में प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया।

प्रवेश और विजेन्द्र को लेकर चली थी यह खबर
बता दें कि पहले खबर यह भी आई थी कि प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। लेकिन, इसकी भाजपा ने पुष्टि नहीं की है। बैठक में सिर्फ सीएम ही चुना गया। दिल्ली का सीएम चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को बधाई है। सीएम योगी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली बीजेपी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’

कई राज्यों के मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल
कल रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा-एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इनके अलावा दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चूंकि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे, इसलिए उनकी सुरक्षा में एसपीजी का घेरा मौजूद रहेगा।

बॉलीवुड से भी आ सकते हैं कई मेहमान
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के अलावा बॉलीवुड के कुछ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, इसके अलावा वहां पर साधु-संतों को भी न्योता दिया गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी, अर्द्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस का बहुस्तरीय घेरा मौजूद रहेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे