29.1 C
Bhopal

दिल्ली में पोस्टर वार जोरों पर: आप ने भाजपा को बताया भारतीय गाली-गलौज पार्टी, तो BJP ने भी किया पलटवार

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर जुबानी हमला बोलना भी तेज कर दिया है। यही नहीं मतदान की तारीख जैसे-जैसे पास आती जा रही है पोस्टर वॉर भी तेज होता जा रहा है। यह भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच देखने को भी मिल रहा है। इसी कड़ी में आप ने शनिवार को भाजपा का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में आप ने भाजपा को भारतीय गाली-गलौज पार्टी बताया है। आप ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्टर जारी कर लिखा कि गाली गलौज वाली पार्टी से बचिए और इस बार फिर केजरीवाल को चुनिए।

अब आम दमी आपार्टी ने इससे पहले भी एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम पर हमला बोला है। आप ने पोस्टर में इन सभी पार्टियों को एक साथ दिखाया है। आप ने पोस्टर में अमित शाह, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, असदुद्दीन ओवैसी, संदीप दीक्षित, अजय माकन को एक साथ दिखाया है। वहीं, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल को ईमानदार कहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी के नए पोस्टर पर भाजपा ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की।

आप के नए पोस्टर पर भाजपा का पलटवार
भाजपा ने फिल्म जोधा अकबर का एडिटेड पोस्टर शेयर कर केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया। इसके अलावा भाजपा ने फिल्म वेडनसडे का एडिडेट वीडियो भी जारी किया है, जिसमें केजरीवाल को महाठग बताया गया है। वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल एक आपदा की तरह टूट पड़े हैं। दिल्ली की जनता को लूट रहे हैं और दिल्ली को भ्रष्टाचार से निगल रहे हैं। यह दिल्ली के लिए एक आपदा ही है। दिल्ली अब इस आपदा से मुक्ति चाहती है। हमने ‘शीशमहल’ पर एक गाना लॉन्च किया है। कौन सा मुख्यमंत्री बिना सरकार के पैसे से इतना बड़ा शीशमहल बनाता है? 7 करोड़ का कुछ टेंडर हुआ लेकिन उसके अलावा जो 50 करोड़ लगे पैसे वो कहां से आए। अगर हम सवाल पूछ रहे हैं तो आप हिसाब बताइए।

भाजपा ने केजरीवाल को बताया था चुनावी हिन्दू
वहीं इससे पहले भी भाजपा ने केजरीवाल को भूलभुलैया फिल्म का एडिटेड पोस्टर जारी करके केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया था, जिसके जवाब में आप ने अमित शाह को चुनावी मुसलमान बताते हुए पोस्टर जारी किया था। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

आपदा-ए-आजम ने कोविड के समय शीशमहल को बनाया
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली को नजर लग चुकी है। नजर उसकी लगी है, जिसे दिल्ली को संभालना था। केजरीवाल की बेशर्मी देखिए की वे रोज आकर अपनी चोरी को छिपाने की कोशिश करते हैं। बार-बार दिल्ली को गाली देता है। उन दिल्लीवालों को गाली देता है जिन्होंने इन्हें चुनने की गलती की। आपदा-ए-आजम ने कोविड के समय शीशमहल को बनाया। उन्होंने इमानदारी की टोपी अन्ना हजारे को पहनाई। इन्होंने दिल्लीवालों को भ्रष्टाचार का शीशमहल दिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे