30.1 C
Bhopal

लड़कियों को फंसाने का अड्डा बने रेस्टोरेंट पर पुलिस ने जड़ा ताला

प्रमुख खबरे

हिंदू लड़कियों को फंसाने के बाद उनसे दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर दूसरी लड़कियों को फंसाने का दबाव बनाने वाले दरिंदों पर कानून का शिकंजा कसने लगा है।

भोपाल पुलिस ने टीआईटी कॉलेज के पास एक रेस्टोरेंट पर ताला लगा दिया। इसी रेस्टोरेंट में दुष्कर्मियों के गिरोह का अड्डा था।

आशंका है कि रेस्टोरेंट का संचालक इस गिरोह को आर्थिक मदद भी उपलब्ध करा रहा था। पुलिस रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों के बयान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस रेस्टोरेंट की पहचान की गई।

रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए निजी केबिन बने हुए थे। लड़कियों से शुरुआती परिचय के बाद फरहान और उसके गिरोह के बाकी सदस्य उन्हें इसी रेस्टोरेंट में ले जाते थे। यहां उनका रौब चलता था, जिससे ये लड़कियों पर प्रभाव बनाते थे।

यहीं से लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया जाता। मामले में पुलिस अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से फरहान और साहिल पुलिस रिमांड पर हैं। वहीं साद को जेल भेज दिया गया है।

सोमवार शाम न्यायालय में पेशी के दौरान वकीलों ने अली को बुरी तरह पीट दिया था। पुलिस ने उसे किसी तरह बचाकर निकाला। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे