20.9 C
Bhopal

भोपाल से पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा 1 नवंबर से शुरू होगी

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल से ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ करेंगे। इस सेवा से प्रदेश के धार्मिक, प्राकृतिक और वन्यजीव पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के फ्लैगऑफ के साथ तीनों हेलीकॉप्टर उज्जैन के लिए उड़ान भरेंगे। हेलीकॉप्टर सेवा का नियमित संचालन 20 नवंबर 2025 से प्रारंभ होगा।

पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि “पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा” प्रदेश के पर्यटन विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि यह सेवा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर शुरू की जा रही है।

इस पहल से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को तेज, सुविधाजनक व सुरक्षित यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के  प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने इंट्रा-स्टेट एयर कनेक्टिविटी को साकार किया है। इस सेवा से धार्मिक, वन्यजीव और प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह पहल एडवेंचर, हेरिटेज और स्पिरिचुअल टूरिज्म को नई पहचान दिलाएगी।

तीन सेक्टरों में संचालित होगी हवाई सेवा:

‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का संचालन प्रत्येक सेक्टर में सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-1 में मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन और सेक्टर-2 व सेक्टर-3 में मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्रा. लि. के साथ तीन वर्ष के लिए अनुबंध किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में कम से कम छह यात्री सीटों वाले हेलीकॉप्टर संचालित होंगे।

हेलीकॉप्टर सेवा के तीन प्रमुख सेक्टर

सेक्टर-1: इंदौर – उज्जैन – ओंकारेश्वर

सेक्टर-2: भोपाल – मढ़ई – पचमढ़ी

सेक्टर-3: जबलपुर – बांधवगढ़ – कान्हा

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे