23.7 C
Bhopal

लुटियन जमात और खान मार्केट गैंग पर बरसे पीएम, अंग्रेजों के बनाए विचित्र कानून पर चुप्पी साधने पर भी किया वार

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के भारत मंडप में आयोजित एनएक्सटी कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। यही नहीं पीएम ने इस गैंग को अंग्रेजों के समय के एक विचित्र कानून की याद दिलाई और इस कानून पर चुप्पी साधने पर उन पर सवाल भी खड़े किए। पीएम ने कहा कि मैं लुटियन जमात और खान मार्केट गैंग से हैरान हूं कि वे इतने सालों से चुप हैं। जो लोग पीआईएल के ठेकेदार हैं, जो हर बार कोर्ट जाते हैं, वे उस समय स्वतंत्रता के बारे में चिंतित क्यों नहीं थे।

एनएक्सटी कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि अंग्रेजों के बनाए एक कानून पर दिल्ली के पॉश इलाके में रहने वाले लोग क्यों खामोश रहे। अंग्रेजों का बनाया ये कानून हमारी सरकार ने हटाया। उन्होंने कहा कि एक कानून था- ड्रामेटिक परफॉर्मेंस एक्ट। अंग्रेजों ने 150 साल पहले एक नाट्य प्रदर्शन अधिनियम बनाया था। यह कानून आजादी के 75 साल बाद भी लागू था। अंग्रेज चाहते थे कि थिएटर और ड्रामे का इस्तेमाल उनके खिलाफ न हो। इस कानून में प्रावधान था कि सार्वजनिक जगह पर 10 लोग डांस करते मिल जाएं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। मगर हमारी सरकार ने अब इस कानून को खत्म कर दिया। मुझे उस समय की सरकार और नेताओं से कुछ नहीं कहना है।

दुनियाभर के लोग आना चाहते हैं भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं और भारत को जानना चाहते हैं। आज भारत दुनिया का वो देश है, जहां हर दिन सकारात्मक खबरें बन रही हैं। जहां हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। 26 फरवरी को प्रयागराज में एकता का महाकुंभ संपन्न हुआ। दुनिया इस बात से हैरान है कि कैसे करोड़ों लोग एक नदी तट पर बसे एक अस्थायी जगह पर पवित्र स्नान करने के लिए आते हैं। दुनिया भारत की संगठन और नवाचार कौशल को देख रही है। दुनिया इस भारत को विस्तार से जानना चाहती है।

एआई और जी20 समिट में भारत का दबदबा
पीएम मोदी ने अपनी हालिया फ्रांस यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि भारत अब दुनिया के बड़े समिट्स की अगुआई कर रहा है। मुझे फ्रांस में अक समिट में शामिल होने का मौका मिला। भारत इस समिट का को-होस्ट था। अब जल्द ही भारत इसे आयोजित करेगा। भारत ने जी20 की अध्यक्षता करते हुए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर का खाका पेश किया। साथ ही अफ्रीकन यूनियन को जी20 का सदस्य बनाकर ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद की।

भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा कॉफी एक्सपोर्टर बना
भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा कॉफी का एक्सपोर्टर बन गया है। दशकों तक दुनिया भारत को अपना बैक आॅफिस करती है, लेकिन आज भारत न्यू फैक्ट्री आॅफ द वर्ल्ड बन रहा है। भारत सिर्फ वर्कफोर्स नहीं, वर्ल्ड फोर्स है। इस दौरान पीएम ने यह भी बताया कि पहले बांस काटने पर जेल हो जाती थी। हमारे देश में ऐसा कानून था, जिसमें बांस को पेड़ माना जाता था। पहले की सरकारें ये समझने में नाकाम रहीं कि बांस, पेड़ नहीं होता। हमारी सरकार ने इस कानून को खत्म किया।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे