20.1 C
Bhopal

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 41 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर किए

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस कर्मचारियों के बड़े स्तर पर तबादले किये हैं। इन तबादलों में 49 कर्मचारी शामिल हैं। खास बात ये है कि पीएचक्यू की तबादला सूची में अकेले राजगढ़ को ही आठ कर्मचारी मिले हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस कर्मचारियों के “स्वयं के व्यय पर” अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक कई कर्मचारियों के तबादले एक पुलिस इकाई से दूसरी पुलिस इकाई में किये हैं, ट्रांसफर किये गए कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

मप्र पुलिस मुख्यालय भोपाल ने दो अलग अलग सूची जारी कर सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इन सूचियों में से एक सूची अकेले राजगढ़ जिले के लिए हैं जिसमें एक कार्यवाहक एएसआई, दो कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और पांच आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

7 प्रधान आरक्षक, 34 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों के तबादले

इस सूची के अलावा दूसरी सूची में 41 पुलिस कर्मचारियों के नाम हैं इसमें 7 प्रधान आरक्षक और 34 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे